{"_id":"69a03420b6079153310cbd3a","slug":"video-nss-camp-concludes-2026-02-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"चरखी दादरी: जनता कॉलेज की छात्राओं के एनएसएस शिविर का समापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चरखी दादरी: जनता कॉलेज की छात्राओं के एनएसएस शिविर का समापन
स्थानीय जनता विद्या मंदिर गणपत राय रासीवासिया कॉलेज की एनएसएस इकाई 2 व 3 की ओर से बड़े हनुमान मंदिर, कीकरवासनी में आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर का वीरवार को समापन हो गया। पिछले तीन वर्षों में सराहनीय कार्यों के मद्देनजर रखते हुए नवनिधि और कीर्ति को सर्वश्रेष्ठ स्वयंसेविका का पुरस्कार मिला। समापन समारोह में एडवोकेट जीतराम गुप्ता मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि राकेश अरोड़ा व पूर्व प्राचार्य डॉ. यशवीर सिंह विशिष्ट अतिथि के तौर पर शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना और अतिथियों के स्वागत से हुई। एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. रोशनलाल, डॉ. प्रीति गुप्ता और डॉ. गरिमा श्योराण ने अतिथियों का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। मुख्य अतिथि एडवोकेट जीतराम गुप्ता ने स्वयंसेविकाओं को संबोधित करते हुए कहा कि समाज सेवा के लिए शिक्षा और अनुशासन बेहद जरूरी हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।