{"_id":"69a0384d221996fea20f01df","slug":"video-block-education-officer-arrived-to-investigate-the-poor-quality-mid-day-meal-2026-02-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद: खराब मिड डे मील की जांच के लिए पहुंचे खंड शिक्षा अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहाबाद: खराब मिड डे मील की जांच के लिए पहुंचे खंड शिक्षा अधिकारी
पूर्व मंत्री देवेंद्र बबली के गांव के राजकीय स्कूल में खराब मिड डे मील आने के मामले में खंड शिक्षा अधिकारी जगदीश कुमार ने सरकारी स्कूल में पहुंचकर मिड डे मील का निरीक्षण किया। इस दौरान ग्रामीणों ने लिखित ज्ञापन खंड शिक्षा अधिकारी को देकर कार्रवाई की मांग की है जिस पर बीईओ ने जांच का आश्वासन दिया है। इस दौरान ग्रामीण विनोद कुमार, रवि, विजय ने बताया कि मिड डे मील के लिए जो राशन आया है उसमें राजमा का रंग उतरने का मामला सामने आया था जिसके बाद मिड डे मील इंचार्ज पूनम कुमारी ने सूचना दी थी। खंड शिक्षा अधिकारी जगदीश कुमार मौके पर आए और जांच की है। इस दौरान लिखित ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की गई है जिसके बाद बीईओ ने जांच का आश्वासन दिया है। उन्होंने बताया कि मिड डे मील के लिए अच्छा राशन भेजना चाहिए ताकि कोई अप्रिय घटना न हो। आपको बतां दे कि बुधवार को गांव बिढाईखेडा के राजकीय स्कूल में बच्चों के लिए भिगोए राजमा का रंग उतरने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ जिसके बाद सूचना खंड शिक्षा अधिकारी को दी गई ताकि उचित कार्रवाई हो सके। इस बारे में जब खंड शिक्षा अधिकारी जगदीश कुमार से बात करने के लिए दो बार फोन मिलाया तो उन्होंने फोन नहीं उठाया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।