फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Suspicious death of Class 9 student mother claims electrocution father alleges murder

कानपुर: नौवीं की छात्रा की संदिग्ध मौत, मां बोली- करंट लगा, पिता ने लगाया हत्या का आरोप; अस्पताल में हंगामा

Fri, 18 Sep 2026 04:28 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Fri, 18 Sep 2026 04:28 PM IST
सार

Kanpur News: रावतपुर थाना क्षेत्र के आनंद नगर में नौवीं की छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में निजी अस्पताल में मौत हो गई। मां पक्ष जहां करंट लगने से हालत बिगड़ने का दावा कर रहा है( वहीं, छह साल से अलग रह रहे पिता ने पत्नी व मायके पक्ष पर गंभीर आरोप लगाते हुए हत्या का शक जताया है।

विज्ञापन
Kanpur Suspicious death of Class 9 student mother claims electrocution father alleges murder
मृतका की फाइल फोटो - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में रावतपुर थाना क्षेत्र के आनंद नगर निवासी नौवीं की छात्रा लक्ष्मी प्रजापति (15) की गुरुवार देर शाम निजी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। मां और मायके पक्ष के लोगों का कहना है कि 14 सितंबर को करंट की चपेट में आने से लक्ष्मी की हालत बिगड़ी थी, जबकि छह साल से पत्नी से अलग रह रहे पिता मनोज कुमार ने बेटी की मौत पर संदेह जताते हुए पत्नी और उसके मायके पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

विज्ञापन

सूचना पर पहुंची रावतपुर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।  कल्याणपुर के आईआईटी नानकारी निवासी मनोज मजदूरी करते हैं। पारिवारिक विवाद के चलते वह करीब छह साल से पत्नी सोनी और दोनों बच्चों से अलग रह रहे हैं। पत्नी बच्चों लक्ष्मी और रुद्र के साथ रावतपुर के आनंद नगर में रहती है। मनोज के मुताबिक गुरुवार देर शाम बेटे रुद्र ने फोन कर लक्ष्मी की मौत की जानकारी दी।

विज्ञापन

पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर होगी अग्रिम कार्रवाई
वह कुलवंती अस्पताल पहुंचे और इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। पत्नी व मायके पक्ष के लोगों पर भी बेटी की मौत को लेकर संदेह जताया। हंगामे की सूचना पर दोनों थानों का पुलिस बल पहुंचा और परिजनों को शांत कराया। पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस मौत के कारणों और घटनाक्रम की जांच कर रही है। रावतपुर थाना प्रभारी कमलेश राय ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed