{"_id":"69a069810064e7cd510fad47","slug":"bharatpur-women-set-fire-to-a-liquor-shop-operating-in-a-container-protesting-its-operation-near-their-village-bharatpur-news-c-1-1-noi1390-3996316-2026-02-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: CM के शहर में शराब को लेकर बवाल, कंटेनर में चल रहे ठेके को महिलाओं ने लगाई आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: CM के शहर में शराब को लेकर बवाल, कंटेनर में चल रहे ठेके को महिलाओं ने लगाई आग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर Published by: भरतपुर ब्यूरो Updated Thu, 26 Feb 2026 10:33 PM IST
Link Copied
मुखयमंत्री भजनलाल शर्मा के गृह जिले भरतपुर के रूपवास मार्ग स्थित जरैला गांव से सटे दौरदा मार्ग पर कंटेनर में चल रहे शराब ठेके में आक्रोशित महिलाओं ने आग लगा दी, जिससे कंटेनर और उसमें रखी शराब जलकर राख हो गई।
शराब के ठेके को हटाने की महिलाएं कर रही थी मांग
प्राप्त जानकारी के अनुसार जरैला गांव के पास दौरदा मार्ग पर एक कंटेनर में शराब का ठेका संचालित किया जा रहा था। ग्रामीण महिलाओं का आरोप है कि गांव के समीप शराब ठेका होने से माहौल खराब हो रहा था और कई बार इसे हटाने की मांग की जा चुकी थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इससे ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ती गई।
बाल-बाल बची सेल्समैन की जान
इसी नाराजगी के चलते बड़ी संख्या में महिलाएं, युवतियां और कुछ युवक शराब ठेके पर पहुंच गए और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। उस समय कंटेनर के अंदर सेल्समैन बनवारी लाल मौजूद था। बनवारी लाल के अनुसार महिलाओं ने हंगामा करते हुए कंटेनर में आग लगा दी। उसने किसी तरह अपनी जान बचाकर बाहर निकलने में सफलता पाई।
कंटेनर सहित शराब जलकर नष्ट
देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और कंटेनर सहित उसमें रखी पूरी शराब जलकर नष्ट हो गई। घटना की सूचना मिलते ही थाना अधिकारी विनोद मीणा पुलिस जाप्ते के साथ मौके पर पहुंचे। वहीं नगरपालिका की दमकल ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक काफी नुकसान हो चुका था। थाना अधिकारी विनोद मीणा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। कुछ महिलाओं को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। पुलिस आगजनी के कारणों और नुकसान का आकलन कर रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।