Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   bharatpur man found bound in field dies during treatment jaipur bhusawar

भरतपुर: खेत में हाथ-पैर बंधे मिले युवक की जयपुर में मौत, ससुराल से लौटते समय हुआ था लापता

Thu, 12 Nov 2026 03:17 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला,भरतपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,भरतपुर Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Thu, 12 Nov 2026 03:17 PM IST
सार

भरतपुर के भुसावर थाना क्षेत्र में खेत में हाथ-पैर बंधी अवस्था में मिले बरौली निवासी 42 वर्षीय राकेश की जयपुर के एसएमएस अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। वह 9 नवंबर को दवा लेने ससुराल गए थे और घर लौटते समय लापता हो गए थे।

विज्ञापन
bharatpur man found bound in field dies during treatment jaipur bhusawar
(प्रतीकात्मक फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान के भरतपुर जिले में खेत में हाथ-पैर बंधी अवस्था में मिले 42 वर्षीय युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान भुसावर थाना क्षेत्र के बरौली गांव निवासी राकेश के रूप में हुई है। वह ससुराल से घर लौटते समय लापता हो गए थे। अगले दिन एक खेत में अचेत अवस्था में मिले राकेश के हाथ-पैर रस्सियों से बंधे हुए थे। गंभीर हालत में उन्हें जयपुर के एसएमएस अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए दोषियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। पुलिस ने मृतक की पत्नी की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

दवा लेने ससुराल गए थे राकेश, घर नहीं लौटे

मृतक की पत्नी पुष्पा के अनुसार, राकेश 9 नवंबर की सुबह करीब सात बजे मोटरसाइकिल से दवा लेने अपने ससुराल मुखेना गए थे। वहां से सुबह करीब 11 बजे वह अपने गांव बरौली के लिए रवाना हुए, लेकिन घर नहीं पहुंचे। परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की और कई बार फोन पर संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन उनका फोन नहीं लगा।

विज्ञापन

इसके बाद 10 नवंबर की सुबह परिजनों को एक व्यक्ति का फोन आया। उसने खेत में अचेत अवस्था में पड़े राकेश का वीडियो भेजा। वीडियो में उनके हाथ और पैर रस्सियों से बंधे हुए दिखाई दे रहे थे। इसकी सूचना मिलते ही परिजन और पुलिस मौके पर पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन

हलैना से भरतपुर और फिर जयपुर किया गया रेफर

पुलिस ने घायल राकेश को तत्काल हलैना अस्पताल में भर्ती कराया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए भरतपुर के आरबीएम अस्पताल रेफर कर दिया। हालांकि, हालत में सुधार नहीं होने पर 10 नवंबर को ही उन्हें जयपुर के एसएमएस अस्पताल भेज दिया गया। यहां देर शाम इलाज के दौरान राकेश ने दम तोड़ दिया।

शव लेकर थाने पहुंचे परिजन, हत्या का आरोप

राकेश की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में आक्रोश फैल गया। देर रात परिजन शव लेकर भुसावर थाने पहुंच गए और हत्या का आरोप लगाते हुए दोषियों की अविलंब गिरफ्तारी की मांग की। थाना अधिकारी राकेश मीणा ने बताया कि मृतक की पत्नी पुष्पा की शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed