{"_id":"69a027a533c6b0298d000d8a","slug":"video-on-march-7th-there-will-be-a-protest-against-the-ugc-people-of-the-general-category-will-unite-at-gandhi-chowk-in-hamirpur-2026-02-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"Hamirpur: यूजीसी के विरोध में सात मार्च को करेंगे विरोध प्रदर्शन, हमीरपुर के गांधी चौक पर एकजुट होंगे सामान्य वर्ग के लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur: यूजीसी के विरोध में सात मार्च को करेंगे विरोध प्रदर्शन, हमीरपुर के गांधी चौक पर एकजुट होंगे सामान्य वर्ग के लोग
यूजीसी के विरोध में सामान्य वर्ग के लोगों ने अपना स्वर ऊंचा करना शुरू कर दिया है। सामान्य वर्ग के लोगों ने यूजीसी के विरोध में सामान्य वर्ग संयुक्त मंच के बैनर तले सात मार्च को हमीरपुर के गांधी चौक पर धरना प्रदर्शन करने का फैसला लिया है। इस बाबत वीरवार को सामान्य वर्ग संयुक्त मंच के जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर की अध्यक्षता में सामान्य वर्ग के लोगों के साथ बैठक की। बैठक के बाद पदाधिकारियों ने प्रैस वार्ता की। वार्ता के दौरान राकेश ठाकुर ने कहा कि यूजीसी सामान्य वर्ग के लोगों के साथ अन्याय है। इससे सामान्य वर्ग का यूजीसी के दुरुपयोग का शिकार होगा। यूजीसी का दुरुपयोग किया जाएगा, जिससे कई युवाओं का भविष्य अंधकारमय हो जाएगा। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने सबका विकास का नारा देकर सत्ता में आई थी, लेकिन आज सवर्ण वर्ग की अनदेखी की जा रही है। जब तक सरकार इस काले कानून को वापस नहीं लेती है तब तक यह विरोध जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि उच्च न्यायालय द्वारा 19 मार्च तक यूजीसी पर विचार करने के निर्देश जारी किए गए हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को इस पर विचार करना चाहिए तथा सामान्य वर्ग के हितों की रक्षा करने के लिए कदम उठाए जाने चाहिए। उन्होंने कहा कि रैली के बाद उपायुक्त के माध्यम से राज्यपाल व राष्ट्रपति को भी ज्ञापन प्रेषित किया जाएगा। इस मौके सामान्य वर्ग संयुक्त मंच के महासचिव अनिल सोनी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राकेश पुरी, तिलक राज शर्मा, राजपूत महासभा के महासचिव जोगिंद्र सिंह, वित्त सचिव रविंद्र सकलानी, राजपूत महासभा युवा विंग के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अजय रणौत सहित विभिन्न वर्गों के लोग उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।