फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Sanitation system remains in limbo even after becoming a Nagar Panchayat; residents are facing difficulties.

Hamirpur (Himachal) News: नगर पंचायत बनने के बाद भी सफाई व्यवस्था अधर में, लोग परेशान

Sat, 01 Aug 2026 02:04 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sat, 01 Aug 2026 02:04 AM IST
विज्ञापन
Sanitation system remains in limbo even after becoming a Nagar Panchayat; residents are facing difficulties.
नगर पंचायत बड़सर के तहत मैहरे में लगे कूड़े के ढेर। संवाद
बड़सर (हमीरपुर)। नगर पंचायत बनने के बावजूद शहर में सफाई व्यवस्था पटरी पर नहीं लौट पाई है। प्रशासन अब तक न तो डोर-टू-डोर गारबेज कलेक्शन योजना शुरू कर पाया है और न ही कूड़े के वैज्ञानिक निपटान की व्यवस्था कर सका है।
विज्ञापन

शहर में लोग खुले में कूड़ा फेंकने को मजबूर हैं, जिससे जगह-जगह कूड़े के ढेर लग रहे हैं और शहर की सुंदरता प्रभावित हो रही है। अधिकारियों ने जल्द व्यवस्था शुरू करने का दावा किया था, लेकिन अब तक यह दावे धरातल पर नहीं उतर सके हैं।
विज्ञापन

सड़क किनारे लगे कूड़े के ढेर राहगीरों के लिए भी परेशानी का कारण बने हुए हैं। राहगीर विजय कुमार, निर्मला देवी, संजना कुमारी, नेहा शर्मा, पवन कुमार, अजय ठाकुर और राजेश कुमार का कहना है कि नगर पंचायत बनने के बाद लोगों को बेहतर सफाई व्यवस्था की उम्मीद थी, लेकिन अभी तक इस दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

व्यापार मंडल ने भी अपने स्तर पर सफाई व्यवस्था सुधारने का प्रयास किया, लेकिन बजट और कूड़ा निपटान की स्थायी व्यवस्था नहीं होने के कारण यह पहल पूरी तरह सफल नहीं हो सकी।
व्यापार मंडल बड़सर के उपप्रधान सतीश राठौड़ ने बताया कि वह इस संबंध में एसडीएम से भी मुलाकात कर चुके हैं, लेकिन अभी तक कोई ठोस परिणाम सामने नहीं आया है।



कोट :

नगर पंचायत को बने हुए अभी कुछ समय हुआ है। सफाई व्यवस्था को लेकर जमीन चयनित की जा रही है। भूमि मिलने के बाद ही सफाई व्यवस्था को सुचारू रूप से लागू किया जा सकेगा। -स्वाति डोगरा, एसडीएम बड़सर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article