{"_id":"69a078c8020d2a66030e81d1","slug":"video-nail-hammered-into-young-man-head-in-firozabad-2026-02-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: सिर में घुसी कील के साथ थाने पहुंचा युवक, पुलिसकर्मियों के भी उड़ गए होश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: सिर में घुसी कील के साथ थाने पहुंचा युवक, पुलिसकर्मियों के भी उड़ गए होश
फिरोजाबाद के थाना नारखी के गांव नगला सौंठ में पारिवारिक विवाद ने रूह कंपा देने वाला रूप ले लिया। एक 22 वर्षीय युवक ने अपने सगे पिता और भाई पर सोते समय सिर में लोहे की कील ठोंकने का रोंगटे खड़े कर देने वाला आरोप लगाया है। घायल युवक जब सिर में कील गड़ी हालत में थाने पहुंचा, तो वहां मौजूद पुलिसकर्मी और ग्रामीण दंग रह गए। हालत नाजुक देखते हुए चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए आगरा रेफर कर दिया है। पीड़ित सुनील (22) ने बताया कि परिवार में लंबे समय से प्लॉट को लेकर विवाद चल रहा है। बृहस्पतिवार शाम वह अपने कमरे में सो रहा था, तभी उसके पिता और भाई ने उसे दबोच लिया और सिर में हथौड़े से लोहे की कील ठोंक दी। युवक ने बताया कि वह दर्द से कराहता रहा, लेकिन आरोपियों ने रहम नहीं दिखाया। घायल सुनील ने बताया कि वह खुद को छुड़ाकर मौके से भागा और नारखी थाने पहुंचा, पुलिस हरकत में आई मेडिकल के लिए भेजा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।