{"_id":"69a07888a2910f3b39009c08","slug":"video-mahoba-injured-mans-cot-placed-on-highway-causing-traffic-jam-for-five-hours-2026-02-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"महोबा: हाईवे पर रखी घायल की चारपाई, पांच घंटे लगा रहा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महोबा: हाईवे पर रखी घायल की चारपाई, पांच घंटे लगा रहा जाम
वन क्षेत्राधिकारी अजनर की कार की टक्कर से घायल हुए युवक के इलाज में मदद न मिलने से आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने बृहस्पतिवार की सुबह हाईवे पर बरा गांव के पास जाम लगा दिया। पांच घंटे तक जाम लगा रहने से सड़क के दोनोंं ओर वाहनों की कतारें लगी रहीं। घायल को चारपाई में लेटाकर जाम लगाए परिजन दुर्घटना करने वाले अधिकारी पर कार्रवाई और मदद की मांग करते रहे। डीएम के आश्वासन पर जाम खुला। तब आवागमन बहाल हो सका।
थाना श्रीनगर के बरा गांव निवासी ख्याली प्रसाद यादव (44) 10 दिसंबर 2025 को बाइक से घर लौट रहा था। तभी बरा बस स्टैंड के पास वन क्षेत्राधिकारी अजनर रेंज की स्कार्पियो ने बाइक में टक्कर मार दी थी। इससे ख्याली प्रसाद गंभीर रूप से घायल हो गया था। इसकी प्राथमिकी थाने में 19 दिसंबर को घायल के पिता गंगाराम की ओर से दर्ज कराई गई थी। परिवार के लोग गंभीर अवस्था में घायल को इलाज के लिए झांसी ले गए थे। करीब डेढ़ महीने इलाज चला लेकिन कोई आराम नहीं मिला तो उसे ग्वालियर ले गए। ग्वालियर में भी ख्याली प्रसाद की हालत में कोई सुधार नहीं हुआ। अब ख्याली कोमा की स्थिति में है।
घायल की मां कट्टो देवी का कहना है कि इलाज के लिए रुपयों का इंतजाम करना था। इसके लिए उसने तीन बीघा जमीन और घर के जेवर बेचकर इलाज कराया। अब इलाज के लिए रुपये नहीं थे तो उसे घर वापस ले आए हैं। अभी इलाज में कितना और रुपये लगेगा, इसका अंदाजा भी नहीं है। उन्हें कहीं से कोई मदद नहीं मिली। इससे परेशान होकर परिजन और ग्रामीण बृहस्पतिवार को सुबह करीब आठ बजे घायल को चारपाई समेत लेकर कानपुर-सागर राजमार्ग पहुंचे। यहां गांव के बाहर सड़क पर जाम लगा दिया। जाम की सूचना पर मौके पर पहुंचे पुलिस क्षेत्राधिकारी चरखारी दीपक दुबे, चरखारी कोतवाल प्रवीण कुमार सिंह ने लोगों को समझाने का प्रयास किया लेकिन परिवार के लोग जाम खोलने को तैयार नहीं हुए। परिजनों की मांग थी कि वन क्षेत्राधिकारी से इलाज के लिए रुपये दिलाए जाएं। काफी देर बाद जिलाधिकारी गजल भारद्वाज के निर्देश पर परिवार के लोगों को बातचीत के लिए महोबा बुलाया गया। इसके बाद जाम खुल सका। उधर, थानाध्यक्ष जयचंद्र सिंह का कहना है कि दुर्घटना का मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। मुकदमे में चार्ज शीट लगा दी गई है। मामला कोर्ट पहुंच चुका है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।