{"_id":"69a022f8c86e7ead400313de","slug":"video-mandi-attack-on-smart-meter-mnrega-and-trade-agreements-in-mandi-meeting-2026-02-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"Mandi: मंडी बैठक में स्मार्ट मीटर, मनरेगा व व्यापार समझौतों पर प्रहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi: मंडी बैठक में स्मार्ट मीटर, मनरेगा व व्यापार समझौतों पर प्रहार
भारत की कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी जिला कमेटी मंडी की बैठक वीरवार को सुरेश सवाल की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में केंद्र सरकार की आर्थिक और राजनीतिक नीतियों को जनविरोधी करार देते हुए उनके खिलाफ चरणबद्ध आंदोलन चलाने का निर्णय लिया गया। बैठक में राज्य सचिवालय सदस्य कुशल भारद्वाज ने राजनीतिक प्रस्ताव का मसौदा प्रस्तुत किया, जिस पर विस्तृत चर्चा की गई। राज्य सचिवालय सदस्य भूपेंद्र सिंह ने अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय परिदृश्य पर अपने विचार रखते हुए कहा कि वैश्विक स्तर पर अमेरिका साम्राज्यवादी एजेंडे को आगे बढ़ा रहा है और विभिन्न देशों के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप कर रहा है। उन्होंने कहा कि माकपा ऐसे हस्तक्षेपों की निंदा करती है। देश की स्थिति पर बोलते हुए वक्ताओं ने आरोप लगाया कि केंद्र की मोदी सरकार मजदूर, किसान और आम जनता विरोधी नीतियां लागू कर रही है। वक्ताओं ने आरोप लगाया कि नई योजनाओं के माध्यम से मनरेगा कानून को कमजोर किया जा रहा है, जिससे ग्रामीण गरीबों, विशेषकर महिलाओं के रोजगार पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा।हिमाचल प्रदेश को मिलने वाली राजस्व घाटा अनुदान समाप्त किए जाने के मुद्दे पर भी चिंता जताई गई। बैठक में कहा गया कि इससे पहले से वित्तीय चुनौतियों का सामना कर रहे प्रदेश की आर्थिक स्थिति और कठिन हो सकती है। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 5 मार्च से जिला मंडी में इन नीतियों के खिलाफ जत्था अभियान चलाया जाएगा। 13 मार्च को राज्य स्तर से आने वाले जत्थे के साथ जिला इकाई भी शामिल होगी। साथ ही 24 मार्च को दिल्ली के रामलीला मैदान में प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन में मंडी जिला से सैकड़ों कार्यकर्ता भाग लेंगे। बैठक में महेंद्र राणा, राजेश कुमार, सुनीता देवी, रविंद्र कुमार, ऋत्वीक, संजय कुमार, भूपेंद्र, गुरदास वर्मा, दर्शना देवी, बिना वैद्य, सुनीता देवी व अन्य मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।