{"_id":"69a08cf00a77059e1f019256","slug":"video-holi-festival-nears-shops-selling-colors-gulal-and-water-guns-are-set-up-2026-02-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"होली का त्योहार नजदीक, रंग-गुलाल व पिचकारी की दुकानें सजीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होली का त्योहार नजदीक, रंग-गुलाल व पिचकारी की दुकानें सजीं
रंगों का त्योहार होली नजदीक होने के साथ ही बाजार सज गए हैं। राजधानी मार्ग समेत नगर के मोहल्लों व गलियों में रंग-गुलाल व पिचकारी के अलावा पापड़-चिप्स की दुकानें लग गई हैं। इन दुकानों पर सुबह से देर रात तक खरीदार उमड़ रहे हैं। इस बार हथौड़ी, तलवार, आर्मी गन, मथानी, बार्डर टैंक समेत अन्य कई तरह की पिचकारियां बिक रही हैं।
राजधानी मार्ग सब्जी मंडी, बिंदानगर बाजार, पोनी बाजार, आजाद नगर बाजार समेत अन्य कई जगहों पर लगने वाली बाजारों में जगह-जगह रंग-गुलाल-पिचकारी और पापड़-चिप्स दुकानों पर में खरीदारों की भीड़ पहुंचने लगी है। दुकानदार आशीष गुप्ता ने बताया कि इस बार पिचकारी और रंगों का ज्यादातर माल मुंबई से मंगाया जा रहा है। पिछले साल की अपेक्षा इस बार दो से तीन रुपये की वृद्धि प्रत्येक सामान में हुई है। बताया कि इस बार गुलाबी, गोल्डन और सिल्वर रंगों की मांग अधिक है, जबकि हरे रंग की कम है। वहीं राजधानी मार्ग पर चिप्स पापड़ की दुकान लगाए राजेश साहू ने बताया कि मैदा, साबूदाना और आलू के बने चिप्स पापड़ की डिमांड अधिक है। रंगों वाले पापड़ चिप्स लोग कम खरीद रहे है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।