{"_id":"6afadb07c12fcaf4f8005d5b","slug":"up-kanpur-anand-vihar-express-resumes-regular-speed-mp-travels-on-the-train-up-to-phaphund-2026-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: कानपुर-आनंद विहार एक्सप्रेस को मिली नियमित रफ्तार, ट्रेन से सांसद ने फफूंद तक किया सफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: कानपुर-आनंद विहार एक्सप्रेस को मिली नियमित रफ्तार, ट्रेन से सांसद ने फफूंद तक किया सफर
Mon, 16 Nov 2026 04:07 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Shikha Pandey
Updated Mon, 16 Nov 2026 04:07 PM IST
सार
सेंट्रल से आनंद विहार टर्मिनल के बीच चलने वाली नियमित ट्रेन का रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वीडियो उद्घाटन किया। इस ट्रेन का नाम कानपुर मेल रखा गया है। खास बात यह है कि ट्रेन रात में सफर कराएगी और सुबह दिल्ली पहुंचा देगी।
विज्ञापन
कानपुर सेंट्रल से रवाना हुई ट्रेन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कानपुर से आनंद विहार टर्मिनल के बीच शुरू हुई नियमित ट्रेन को सोमवार दोपहर करीब 3:15 बजे कानपुर सेंट्रल से रवाना किया गया। दिल्ली में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर वर्चुअल उद्घाटन किया। वहीं, कानपुर सेंट्रल पर आयोजित कार्यक्रम में सांसद रमेश अवस्थी ने ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
खास बात यह रही कि सांसद रमेश अवस्थी खुद भी नई ट्रेन में सवार होकर फफूंद तक गए। नई ट्रेन के शुरू होने को लेकर यात्रियों में खासा उत्साह नजर आया। ट्रेन में सफर करने के लिए बड़ी संख्या में यात्री पहुंचे। नियमित सेवा शुरू होने से कानपुर और दिल्ली के बीच रेल यात्रियों को आवागमन का एक और विकल्प मिल गया है।
विज्ञापन
