{"_id":"69a07bddb72dafbd6d0aca55","slug":"video-after-a-15-day-crackdown-the-dry-drug-trade-is-now-flourishing-again-2026-02-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"15 दिन की सख्ती पर अब सूखे नशे का कारोबार फिर हरा-भरा, बैठक में सांसद और जिलाध्यक्ष ने उठाया मुद्दा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
15 दिन की सख्ती पर अब सूखे नशे का कारोबार फिर हरा-भरा, बैठक में सांसद और जिलाध्यक्ष ने उठाया मुद्दा
पुलिस की 15 दिनों की सख्ती के बाद कुछ समय के लिए बिक्री पर लगाम लगी थी लेकिन कई क्षेत्रों में फिर से धंधा सक्रिय हो गया है। समय रहते सख्त कार्रवाई नहीं की गई तो युवाओं का भविष्य प्रभावित होगा। ये बातें जिले के प्रभारी मंत्री योगेंद्र उपाध्याय की अध्यक्षता में गुरुवार को सरसैया घाट नवीन सभागार में आयोजित जिला समन्वय समिति की बैठक के दौरान सांसद रमेश अवस्थी व जिलाध्यक्ष अनिल दीक्षित ने कहीं।
सांसद ने आरोप लगाया कि पुलिस की शह पर शहर में सूखा नशा बेचा जा रहा है। विधायक नीलिमा कटियार ने अपने विधानसभा क्षेत्र में महिलाओं द्वारा सूखा नशा बेचने की बात कही। संयुक्त पुलिस आयुक्त संकल्प शर्मा ने जनप्रतिनिधियों को आश्वासन दिया कि संबंधित क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाकर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बैठक में प्रभारी मंत्री ने जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह से एसआईआर (विशेष गहन पुनरीक्षण) अभियान की रिपोर्ट तलब की।
जिलाधिकारी ने बताया कि जिले में करीब 28 लाख मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में दर्ज करने की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। कहा कि फॉर्म भरवाकर नए मतदाताओं को जोड़ा जा रहा और बूथ स्तर पर टीमें सक्रिय हैं। सांसद ने सीएम ग्रिड योजना के तहत बन रही सड़कों को लेकर कहा कि सड़कों की चौड़ाई घटाकर फुटपाथ बढ़ाए जा रहे हैं जिससे भविष्य में यातायात हो सकता है। बैठक के बाद पत्रकारों के सवाल पर मंत्री ने कहा कि जल्द ही खुदी सड़कों को बनाया जाएगा। बैठक में महापौर प्रमिला पांडेय, सीडीओ दीक्षा जैन, केडीए उपाध्यक्ष मदन सिंह गर्ब्याल, विधायक सरोज कुरील, भाजपा जिलाध्यक्ष ग्रामीण उपेंद्र पासवान, जिलाध्यक्ष दक्षिण शिवराम सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधि व अधिकारी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।