{"_id":"69a08cd1e2204066cb02a029","slug":"video-three-people-including-a-father-and-son-riding-a-bike-were-injured-after-being-hit-by-a-speeding-truck-2026-02-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार पिता-पुत्र समेत तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार पिता-पुत्र समेत तीन घायल
गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र के जाजमऊ के त्रिभुवन खेड़ा गांव के मोड़ के पास बुधवार की रात तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। इस दुर्घटना मेें बाइक सवार पिता-पुत्र समेत तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। दो की हालत गंभीर होने से कानपुर के हैलट अस्पताल रेफर कर दिया गया।
फतेहपुर चौरासी के गांव गजियापुरवा निवासी नीरज (50) बुधवार देर रात करीब 12:30 बजे बेटे आदित्य (25) व बहू पल्लवी (22) के साथ एक ही बाइक पर निहालखेड़ा गांव से विवाह समारोह में शामिल होकर घर लौट रहे थे। त्रिभुवनखेड़ा मोड़ के पास सड़क पार करते समय लखनऊ से कानपुर की ओर जा रहे ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। ट्रक छोड़कर चालक फरार हो गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने तीनों घायल को जिला अस्पताल से भिजवाया। नीरज और आदित्य की हालत नाजुक देखकर प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने कानपुर के हैलट अस्पताल रेफर कर दिया। उधर, कोतवाली पुलिस ने बताया कि घायलों की हालत नाजुक है। ट्रक को कब्जे में लेकर जांच की जा रही है। फरार ट्रक चालक की तलाश कराई जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।