फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Unidentified Young Woman's Body Found Stuck in Lower Ganga Canal Bridge

Etawah: निचली गंग नहर पुल में फंसा मिला युवती का शव, वायरल हुआ था वीडियो; शिनाख्त में जुटी पुलिस

Fri, 31 Jul 2026 09:58 PM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला,इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,इटावा Published by: प्रसून शुक्ला Updated Fri, 31 Jul 2026 09:58 PM IST
सार

Etawah News: इकदिल क्षेत्र के आराजी जाधौपुर गांव के पास निचली गंग नहर के पुल के पिलर में शुक्रवार शाम एक अज्ञात युवती का शव फंसा मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शव को बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन
Unidentified Young Woman's Body Found Stuck in Lower Ganga Canal Bridge
नहर पुल पर लगी भीड़ - फोटो : amar ujala

विस्तार

इटावा जिले के इकदिल थाना क्षेत्र अंतर्गत आराजी जाधौपुर गांव के पास निचली गंग नहर के पुल के पिलर में शुक्रवार शाम एक युवती का शव फंसा मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से कड़ी मशक्कत कर शव को बाहर निकलवाया और पोस्टमार्टम हाउस भिजवाया। फिलहाल मृतका की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के सभी थानों और पड़ोसी जिलों से लापता युवतियों के संबंध में जानकारी जुटाकर पहचान कराने में लगी है।

विज्ञापन

नीले लोअर और काले रंग की टी-शर्ट में मिला शव

शुक्रवार शाम पिलखर निवासी सनत ने पुलिस को सूचना दी थी कि आराजी जाधौपुर गांव के पास निचली गंग नहर के पुल के पिलर नंबर 02 में एक युवती का शव अटका हुआ है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने नहर के तेज बहाव के बीच स्थानीय लोगों की मदद से रस्सी के सहारे शव को बाहर निकाला। मृतका की उम्र लगभग 20 से 25 वर्ष के बीच प्रतीत हो रही है। वह नीले रंग का लोअर और काले रंग की टी-शर्ट पहने हुए थी। उसके दाहिने हाथ में एक कंगन और बाएं हाथ की कलाई पर पट्टीनुमा कपड़ा बंधा हुआ मिला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Unidentified Young Woman's Body Found Stuck in Lower Ganga Canal Bridge
मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : amar ujala

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था वीडियो

शुक्रवार दोपहर करीब 02 बजे सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें चितभवन नहर पुल के पास एक किशोरी का शव बहता दिखाई दे रहा था। आशंका जताई जा रही है कि वही शव पानी के तेज बहाव में बहकर आराजी जाधौपुर के पिलर में आकर फंस गया।

विज्ञापन

सीओ सिटी अवनीश कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया स्थिति देखकर लगता है कि युवती की मौत शुक्रवार को ही किसी हादसे या दुर्घटना के कारण हुई है। शव के शरीर पर कोई बाहरी चोट के निशान नहीं मिले हैं। पहचान के लिए आसपास के जिलों में फोटो भेजी गई है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed