{"_id":"69a08cde8d618e52b50256ad","slug":"video-the-accused-in-the-father-daughter-suicide-case-have-not-yet-been-apprehended-2026-02-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"पिता-पुत्री के आत्महत्या के मामले में अभी तक नहीं पकड़े गए आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिता-पुत्री के आत्महत्या के मामले में अभी तक नहीं पकड़े गए आरोपी
गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र के सहजनी निवासी विकास गुप्ता (45) और उनकी बेटी वेदिका (13) का शव सोमवार की रात सहजनी रेलवे क्रॉसिंग के पास ट्रैक पर पड़ा मिला था। दोनों के ट्रेन से कटकर आत्महत्या की बात सामने आई थी। इस मामले में विकास गुप्ता के भाई शिवम की तहरीर पर पुलिस ने मंगलवार को विकास की पत्नी सैफाली गुप्ता समेत ससुराल के पांच लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की रिपोर्ट दर्ज की थी। पुलिस अभी तक किसी भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। उधर, गुरुवार को भाई शिवम ने प्रेस वार्ता कर भाई और भतीजी की मौत के मामले की उच्च स्तरीय जांच कराने और परिवार की सुरक्षा की मांग उठाई। साथ ही कहा कि भाई की संपत्ति को सरकार अपने कब्जे में ले। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजा जाए।
मालूम हो कि सहजनी निवासी विकास गुप्ता ने बेटी वेदिका के साथ सोमवार की रात सहजनी रेलवे क्रॉसिंग के पास ट्रेन से कटकर जान दे दी थी। दोनों को क्षत-विक्षत शव ट्रैक पर पड़ा मिला था। विकास गुप्ता के पास मिले सुसाइड नोट में आत्महत्या के लिए पत्नी शैफाली व उसके परिवार के लोगों को जिम्मेदार ठहराया गया था। इस मामले में पुलिस ने मृतक विकास के भाई शिवम की तहरीर पर मृतक की पत्नी शैफाली, सास सुमन, ससुर राकेश साले यश व शशांक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। साथ ही आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की दो टीमें गठित की थी। लेकिन अभी तक एक भी आरोपी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।