सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Wife who accused the police murdered Wahid alias Bhayyu Lala, two associates arrested

Mandsaur News: पुलिस पर आरोप लगाने वाली पत्नी ने की वाहिद उर्फ भय्यू लाला की हत्या, दो सहयोगी गिरफ्तार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंदसौर Published by: मंदसौर ब्यूरो Updated Thu, 26 Feb 2026 10:42 PM IST
Wife who accused the police murdered Wahid alias Bhayyu Lala, two associates arrested

सुरजनी गांव में 18 फरवरी को हुई कुख्यात आरोपी वाहिद उर्फ भय्यू लाला की मौत के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। प्रारंभ में दम घुटने से मौत की कहानी सामने आई थी और परिजनों ने पुलिस पर ही हत्या का आरोप लगाया था, लेकिन एसआईटी की जांच में मृतक की पत्नी रुखसाना को मुख्य आरोपी पाया गया है। दो अन्य आरोपियों को साक्ष्य से छेड़छाड़ के आरोप में गिरफ्तार किया गया है, जबकि रुखसाना फरार है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (गरोठ) हेमलता कुरील ने बताया कि 18 फरवरी 2026 को याकूब पिता बाबर खान निवासी सुरजनी ने सूचना दी थी कि वाहिद उर्फ भय्यू पुलिस के डर से पलंग पेटी में छिपा था और दम घुटने से उसकी मौत हो गई। इस सूचना पर मर्ग क्रमांक 03/2026 धारा 194 बीएनएसएस के तहत जांच शुरू की गई। जिला चिकित्सालय मंदसौर में डॉक्टरों के पैनल से पोस्टमार्टम कराया गया तथा पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी की गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में स्पष्ट हुआ कि मौत दम घुटने से नहीं गोली लगने से हुई है। गोली कान के पीछे लगी और आंख के पास से बाहर निकली। इसके बाद अपराध क्रमांक 83/2026 धारा 103(1) एवं 238(ए) बीएनएस के तहत हत्या का प्रकरण दर्ज किया गया।

ये भी पढ़ें- जिसे बेटा माना, विधवा बहू से शादी कराई और घर में रखा; उसी ने उतारा था मौत के घाट, अब भुगतेगा उम्रकैद

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मीणा के निर्देश पर एएसपी टीएस बघेल के मार्गदर्शन में एसआईटी गठित की गई। टीम ने घटनास्थल से मिले साक्ष्यों के आधार पर परिवार से जुड़े 20 से अधिक लोगों से पूछताछ की। सख्ती से पूछताछ में सामने आया कि हत्या मृतक की पत्नी रुखसाना ने की थी। जांच में यह भी सामने आया कि सलमान खान और बबलू खान ने घटना के बाद साक्ष्यों के साथ छेड़छाड़ कर उन्हें छिपाने का प्रयास किया। आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त अवैध पिस्टल जब्त कर ली गई है।

पुलिस ने सलमान खान पिता जमाल खान पठान, निवासी सुवासरा हाल मुकाम सुरजनी एवं बबलू खान पिता अब्दुल गनी पठान, निवासी सुरजनी को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों को न्यायालय में पेश किया गया। मुख्य आरोपी रुखसाना की तलाश जारी है। घटना के बाद मृतक की पत्नी और परिजनों ने पुलिस पर 10 लाख रुपये की मांग और मारपीट कर हत्या करने का आरोप लगाया था। परिजनों का दावा था कि पुलिस घर से सीसीटीवी का डीवीआर भी ले गई थी। हालांकि पुलिस ने इन आरोपों को शुरुआत से ही खारिज किया था। एसआईटी जांच में भी इन आरोपों की पुष्टि नहीं हुई।

कौन था भय्यू लाला
वाहिद उर्फ भय्यू लाला जिले का हिस्ट्रीशीटर और कुख्यात ड्रग्स माफिया था। वर्ष 2003 से आपराधिक गतिविधियों में सक्रिय भय्यू पर लूट, डकैती, हत्या के प्रयास और मादक पदार्थ तस्करी के एमपी राजस्थान के कई थानों में 19 गंभीर प्रकरण दर्ज थे। उस पर पांच हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया गया था। मध्यप्रदेश के मंदसौर-नीमच के अलावा राजस्थान के कोटा-जोधपुर और महाराष्ट्र के मुंबई-ठाणे में भी वह वांछित था। जनवरी 2026 में मुंबई में 23 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए आरोपी के तार मंदसौर से जुड़े पाए गए थे। इसके बाद विभिन्न राज्यों की पुलिस ने सुरजनी में दबिश दी, लेकिन भय्यू फरार हो गया था। बाद में जावरा से उसके साथियों के पास से 10 किलो एमडी ड्रग्स जब्त की गई थी, जिसमें भी उसका नाम सामने आया था।

वाहिद उर्फ भय्यू लाला की हत्या के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार
वाहिद उर्फ भय्यू लाला की हत्या के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार
 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

Karnprayag: जीडी मेमोरियल जूनियर हाईस्कूल का दो दिवसीय वार्षिकोत्सव रंगारंग कार्यक्रमों के शुरू

26 Feb 2026

गोंडा के गांव मगदा में मंदिर मार्ग पर हो रहे जलभराव, ग्रामीण परेशान

26 Feb 2026

पुलिस कस्टडी से भागने की कोशिश में आरोपी की टूटी टांग, नवविवाहिता को मारी थी गोली

26 Feb 2026

मोगा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 300 ग्राम हेरोइन के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

Dharamshala: हिमाचल प्रदेश राजकीय अध्यापक संघ ने खोला शिक्षा बोर्ड चेयरमैन के खिलाफ मोर्चा

26 Feb 2026
विज्ञापन

Rampur Bushahr: सरपारा स्कूल के विद्यार्थियों को आधुनिक डिजिटल तकनीकों बारे किया जागरूक

26 Feb 2026

Sirmour: राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी बोले- बिना वर्दी व वारंट के हिमाचल से लोगों को उठाने से रोकना राज्य का दायित्व

26 Feb 2026
विज्ञापन

VIDEO: सरकारी बसें खाली जा रहीं, अवैध बस अड्डों से चलने वाली बसों में यात्रियों की भीड़

26 Feb 2026

Katni News: फाइल आगे बढ़ाने के लिए जिला पंचायत के बाबू ने मांगा महंगा मोबाइल, 5 हजार लेते रंगेहाथ गिरफ्तार

26 Feb 2026

VIDEO: दो मामलों में एमपी- एमएलए कोर्ट में हुई पूर्व सांसद उमाकांत यादव की पेशी

26 Feb 2026

जगदलपुर: महिला कांग्रेस ने केंद्रीय मंत्री का किया पुतला दहन, जमकर की नारेबाजी

26 Feb 2026

VIDEO: जौनपुर में दूसरे के स्थान पर परीक्षा देने वाला आरोपी भेजा गया जेल

26 Feb 2026

गोंडा में होली से पहले मिलावट पर सख्ती, करनैलगंज में टीम ने मारा छापा

26 Feb 2026

VIDEO: जौनपुर में खड़े ट्रेलर में लगी आग, धू- धू कर जला

26 Feb 2026

काशीपुर में छात्रवृत्ति न मिलने पर बीएड छात्रों का हंगामा, होली के बाद तालाबंदी की चेतावनी दी

एग्जाम सेंटर के बाहर पुलिस की सख्ती: नूंह जिले में हरियाणा बोर्ड परीक्षाएं शांतिपूर्ण ढंग से जारी, देखें वीडियो

26 Feb 2026

Chandigarh: कर्मचारियों ने उठाईं लंबित मांगें, प्रशासन पर वादे पूरे न करने का आरोप

26 Feb 2026

अयोध्या में अपनी जनता पार्टी पदाधिकारियों ने यूजीसी एक्ट लागू करने को राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

26 Feb 2026

बहादुरगढ़: पुराने टीचरों को वापस लाने पर अभिभावकों ने किया हंगामा, समझा-बुझाकर किए शांत

झज्जर: शंकराचार्य विवाद पर झज्जर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष का बड़ा बयान

VIDEO: शीतला चौकिया धाम में स्वामी रामभद्राचार्य ने किए दर्शन

26 Feb 2026

Meerut: मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने सुनीं जनता की समस्याएं

26 Feb 2026

Gurugram: बादशाहपुर में ग्रीन एरिया अतिक्रमण की चपेट में, कचरा और C&D वेस्ट का ढेर

26 Feb 2026

VIDEO: टीबी मुक्त भारत अभियान के कार्यक्रम में दी गई खास जानकारी

26 Feb 2026

कानपुर: सरसौल में रबी कृषि निवेश मेले का आयोजन; त्वरित मक्का विकास और आधुनिक खेती की मिली ट्रेनिंग

26 Feb 2026

रामादेवी एलिवेटेड पुल पर 'क्रेडिट वॉर': कांग्रेस नेता संदीप शुक्ला बोले- काम हमारा, नाम तुम्हारा' कर रही भाजपा

26 Feb 2026

केडीए का 'बुलडोजर एक्शन': कटरी ख्यौरा और चिरान रोड में 15 बीघे अवैध प्लाटिंग ध्वस्त; 60 बीघे और रडार पर

26 Feb 2026

कानपुर: डीसीपी पूर्वी ने संवेदनशील गांवों का किया निरीक्षण; ग्रामीणों से कहा- सौहार्द बिगाड़ा तो होगी जेल

26 Feb 2026

कानपुर: कोडीन माफिया विनोद अग्रवाल की 5.25 करोड़ की संपत्ति फ्रीज

26 Feb 2026

Sidhi News: 27 लाख के मुआवजे पर 13 लाख की रिश्वत की मांग, भू-अर्जन कर्मचारी एक लाख लेते रंगेहाथ गिरफ्तार

26 Feb 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed