{"_id":"6a2f56eae8cf90df310c7473","slug":"mp-weather-pre-monsoon-activity-intensifies-in-the-state-warning-issued-for-rain-and-strong-winds-in-30-dist-2026-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP Weather: प्रदेश में प्री-मानसून की गतिविधियां तेज, भोपाल समेत 30 जिलों में बारिश और तेज आंधी की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP Weather: प्रदेश में प्री-मानसून की गतिविधियां तेज, भोपाल समेत 30 जिलों में बारिश और तेज आंधी की चेतावनी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल
Published by: Sandeep Kumar Tiwari
Updated Mon, 15 Jun 2026 07:06 AM IST
विज्ञापन
सार
प्रदेश में प्री-मानसून की गतिविधियां तेज हो गई हैं। भोपाल-ग्वालियर समेत 30 जिलों में बारिश और तेज आंधी की चेतावनी जारी की गई है। लगातार बारिश से तापमान में गिरावट आई है और ज्यादातर बड़े शहरों में पारा 40 डिग्री से नीचे पहुंच गया है।
मौसम विभाग ने आंधी औऱ बारिश की चेतावनी जारी की है।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक से पहले मौसम ने पूरी तरह करवट ले ली है। रविवार को भोपाल सहित कई जिलों में हुई बारिश और तेज आंधी के बाद मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के लिए भोपाल और ग्वालियर संभाग में विशेष सतर्कता बरतने को कहा है। इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के साथ बारिश होने की संभावना है।
30 जिलों में बारिश की संभावना
सोमवार को आगर-मालवा, राजगढ़ और सीहोर में तेज आंधी का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, विदिशा, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, खंडवा, बुरहानपुर, देवास, शाजापुर, रतलाम, नीमच, मंदसौर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, बालाघाट, मंडला, डिंडौरी और अनूपपुर में दोपहर बाद बारिश का दौर शुरू हो सकता है।
आंधी-बारिश से कई जिलों में असर
रविवार को प्रदेश के कई हिस्सों में आंधी और बारिश ने असर दिखाया। भोपाल में दिनभर रुक-रुककर बारिश होती रही, जबकि सीहोर, रायसेन, इंदौर और खरगोन में भी अच्छी वर्षा दर्ज की गई। तेज हवाओं के कारण कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित रही, वहीं रायसेन में कुछ स्थानों पर मकानों के छप्पर उड़ गए। बारिश और तेज हवाओं का असर खेती-किसानी के कामों पर भी पड़ा।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें-मां की आंखों के सामने छोटे तालाब में डूबा मूकबधिर किशोर, अस्पताल में तोड़ा दम; देखती रह गई ममता
तापमान में आई बड़ी गिरावट
लगातार बदले मौसम का असर तापमान पर साफ दिखाई दे रहा है। प्रदेश के पांच प्रमुख शहरों भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, उज्जैन और जबलपुर में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया। शिवपुरी सबसे ठंडे शहरों में शामिल रहा, जहां अधिकतम तापमान 33.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
यह भी पढ़ें-प्री-मानसूनी गतिविधियां तेज, भोपाल समेत कई जिलों में तेज बारिश के साथ चली आंधी, अगले चार दिन अलर्ट
चार शहरों में अब भी 40 डिग्री के पार पारा
खजुराहो, दतिया, नौगांव और मंडला में अब भी पारा 40 डिग्री या उससे ऊपर बना हुआ है, लेकिन प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गर्मी की तीव्रता कम हो गई है। मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि प्री-मानसून सिस्टम की सक्रियता आने वाले दिनों में और बढ़ सकती है, जिससे कई जिलों में राहत भरी बारिश का सिलसिला जारी रहने के आसार हैं।

कमेंट
कमेंट X