Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Jhansi News
›
VIDEO: Ramcharitmanas on head, saffron robe, Ram's name on mouth, 'Muslim devotee' sets out on foot to Bageshwar Dham
{"_id":"69a11a497227ea99f80da1c6","slug":"video-video-ramcharitmanas-on-head-saffron-robe-rams-name-on-mouth-muslim-devotee-sets-out-on-foot-to-bageshwar-dham-2026-02-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: सिर पर रामचरितमानस, भगवा चोला, मुंह में राम का नाम, बागेश्वर धाम की पदयात्रा पर निकला 'मुस्लिम भक्त'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: सिर पर रामचरितमानस, भगवा चोला, मुंह में राम का नाम, बागेश्वर धाम की पदयात्रा पर निकला 'मुस्लिम भक्त'
झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 27 Feb 2026 09:45 AM IST
Link Copied
मऊरानीपुर क्षेत्र के ग्राम टकटोली निवासी 55 वर्षीय अहमद खान करीब पचास साथियों के साथ मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल बागेश्वर धाम के लिए पैदल यात्रा पर रवाना हुए हैं। विशेष बात यह है कि अहमद खान इस पूरी यात्रा के दौरान श्रीरामचरितमानस को अपने सिर पर रखकर चल रहे हैं। उनके अनुसार यह उनकी श्रद्धा, समर्पण और संकल्प का प्रतीक है। यात्रा प्रारंभ होने से पूर्व श्रद्धालुओं ने तिलक लगाकर, गले में फूलमालाएं धारण कर और जय श्रीराम के उद्घोष के साथ हर्षोल्लास में प्रस्थान किया। पूरे गांव में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। अहमद खान ने बताया कि बागेश्वर धाम पहुंचकर वे बागेश्वर मंदिर में विधिवत श्रीरामचरितमानस का पाठ करेंगे। उन्होंने कहा कि हिंदू धर्म के प्रति उनकी आस्था जागृत हुई है और वे भगवान श्रीराम के मंदिर निर्माण की मंगलकामना के साथ यह पाठ करेंगे। गांव में सौहार्द का संदेश अहमद खान के परिवार में दो पुत्र और तीन पुत्रियां हैं। ग्राम टकटोली में मुस्लिम समाज के लगभग 150 लोग निवास करते हैं। ग्रामीणों का कहना है कि उनकी इस पहल से गांव में भाईचारे और पारस्परिक सम्मान की भावना मजबूत हुई है। विभिन्न समुदायों के लोगों ने यात्रा के लिए शुभकामनाएं दीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।