{"_id":"69a12c1b7227ea99f80da1d3","slug":"video-in-amritsar-aap-mla-kuldeep-dhaliwal-launched-a-scathing-attack-on-akali-leaders-2026-02-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"अमृतसर में आप विधायक कुलदीप धालीवाल ने अकाली नेताओं पर बोला तीखा हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमृतसर में आप विधायक कुलदीप धालीवाल ने अकाली नेताओं पर बोला तीखा हमला
अमृतसर में आम आदमी पार्टी के विधायक कुलदीप सिंह धालीवाल ने प्रेस वार्ता कर शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेताओं पर तीखा हमला बोला। उन्होंने पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया और भाजपा नेता अनिल जोशी के आईजी उमरानंगल के घर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने पर सवाल खड़े किए।
धालीवाल ने कहा कि 10 अक्टूबर 2015 को अकाली-भाजपा सरकार के दौरान बरगाड़ी, बहिबल कलां और कोटकपूरा में हुई घटनाएं सिख इतिहास का काला अध्याय हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि उस समय फायरिंग की कमान आईजी उमरानंगल के हाथ में थी और इस संबंध में एफआईआर भी दर्ज हुई थी। उन्होंने मीडिया के सामने एफआईआर की प्रति दिखाते हुए कहा कि जिन अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगे हों, उनके कार्यक्रम में राजनीतिक नेताओं की मौजूदगी कई सवाल खड़े करती है।
आप विधायक ने डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह को दी गई माफी का मुद्दा भी उठाया और कहा कि उस फैसले से पंजाब में भारी रोष पैदा हुआ था। उन्होंने कहा कि मजीठिया द्वारा सोशल मीडिया पर दी गई बधाई अकाली दल की मंशा उजागर करती है।
धालीवाल ने शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी पर भी टिप्पणी करते हुए आरोप लगाया कि गुरुद्वारों की जमीन और लंगर से जुड़े मामलों में अनियमितताएं सामने आ रही हैं।
नशे के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि 2007 के बाद पंजाब में नशा फैला, जबकि मुख्यमंत्री भगवंत मान ने इसके खिलाफ अभियान छेड़ा है। साथ ही उन्होंने सांसद हरसिमरत कौर बादल से इस मुद्दे पर प्रधानमंत्री के समक्ष आवाज उठाने की बात कही।
प्रेस वार्ता के अंत में धालीवाल ने युवाओं, विशेषकर लड़कियों को विदेश भेजने से पहले सोच-समझकर फैसला लेने की अपील की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।