Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Jhansi News
›
In Jhansi, a railway magistrate's checking caused a stir at Mustra station, collecting a fine of Rs 1.18 lakh from 178 passengers.
{"_id":"69a0f05cd306d14c5c0dadc5","slug":"video-in-jhansi-a-railway-magistrates-checking-caused-a-stir-at-mustra-station-collecting-a-fine-of-rs-118-lakh-from-178-passengers-2026-02-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"झांसी में रेलवे मजिस्ट्रेट की चेकिंग से मुस्तरा स्टेशन पर मचा हड़कंप, 178 यात्रियों से वसूला 1.18 लाख का जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झांसी में रेलवे मजिस्ट्रेट की चेकिंग से मुस्तरा स्टेशन पर मचा हड़कंप, 178 यात्रियों से वसूला 1.18 लाख का जुर्माना
झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 27 Feb 2026 06:46 AM IST
Link Copied
रेलवे मजिस्ट्रेट अरुण क्रांति यशोदास के नेतृत्व में बृहस्पतिवार को मुस्तरा स्टेशन पर विशेष टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान छह ट्रेनों को रोककर 178 यात्रियों को अनियमित यात्रा करते हुए पकड़ा गया। पकड़े गए यात्रियों से 1,18,000 का जुर्माना वसूल किया गया। वहीं, जुर्माना न देने पर दो यात्रियों को जेल व तीन यात्रियों को न्यायालय उठने की सजा सुनाई गई। मजिस्ट्रेट चेकिंग को लेकर मुस्तरा स्टेशन पर छह घंटे तक हड़कंप मचा रहा। अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी (रेलवे मजिस्ट्रेट) ने मुस्तरा स्टेशन पर झांसी-लखनऊ इंटरसिटी, पुणे-गोरखपुर एक्सप्रेस, झांसी-कानपुर मेमू, पनवेल-गोरखपुर एक्सप्रेस समेत अन्य ट्रेनों को रुकवाकर चेकिंग कराई। सुबह छह बजे पहुंचे मजिस्ट्रेट के साथ भारी फोर्स व टिकट चेकिंग स्टॉफ से यात्रियों में हड़कंप मचा रहा। कई यात्री ने छिपने-भागने का प्रयास करते रहे, जिन्हें पकड़कर जुर्माना वसूला गया। टीम में सीटीआई मनोहर लाल मीना, अशोक त्रिपाठी, मनोज सिंह बघेल सहित 31 टिकट जांच कर्मी शामिल रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।