{"_id":"69a1190e52bb41300f03ac1f","slug":"video-video-nashana-yatara-ka-satha-rapaiidaha-sa-nanapara-thhama-ka-le-ravana-hae-sharathathhal-2026-02-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: निशान यात्रा के साथ रुपईडीहा से नानपारा धाम के लिए रवाना हुए श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: निशान यात्रा के साथ रुपईडीहा से नानपारा धाम के लिए रवाना हुए श्रद्धालु
बहराइच। रूपईडीहा धर्मशाला से श्याम निशान उत्सव के क्रम में आज प्रातः श्रद्धालु रुपईडीहा धर्मशाला परिसर से नानपारा स्थित श्याम मंदिर के लिए रवाना हो गए। भक्ति भाव से ओतप्रोत श्रद्धालुओं ने श्याम ध्वज के साथ जयकारों के बीच निशान यात्रा का शुभारंभ किया।
इससे पूर्व धर्मशाला परिसर में विधिवत पूजन-अर्चन किया गया। आयोजन समिति के सदस्यों ने यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए यात्रा को अनुशासित एवं भक्तिमय बनाए रखने की अपील की। यात्रा प्रातः 7 बजे आरंभ हुई, जिसमें महिलाएं, पुरुष एवं युवा बड़ी संख्या में शामिल हुए।
समिति से जुड़े अनिल अग्रवाल ने बताया कि तीन दिवसीय कार्यक्रम के अंतर्गत श्याम संध्या, प्रसाद वितरण एवं नगर भ्रमण के पश्चात आज निशान यात्रा नानपारा धाम के लिए प्रस्थान कर गई। यात्रा मार्ग में विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं के स्वागत की भी व्यवस्था की गई है। कार्यक्रम को सफल बनाने में बलराम मिश्रा, सुशील बंसल, कृष्ण मोहन सिंह, नरेंद्र मदेशिया, नरेश बंसल, निशु मित्तल, नरेश मित्तल,सहित अन्य सदस्यों का सक्रिय सहयोग रहा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।