{"_id":"6a6c78b2e8b2732a8502f5ec","slug":"abvp-opens-a-front-against-the-government-over-spu-issues-mandi-news-c-90-1-mnd1027-207170-2026-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: एबीवीपी ने एसपीयू के मुद्दों पर सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: एबीवीपी ने एसपीयू के मुद्दों पर सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फीस वृद्धि वापस न लेने पर दी आंदोलन की चेतावनी
छात्र संघ चुनाव बहाल करने की भी उठाई मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। छात्र संघ चुनाव बहाल करने, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने सरदार पटेल विश्वविद्यालय के अधिकारों की रक्षा और हालिया फीस वृद्धि वापस लेने की मांग को लेकर प्रदेशभर में सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। मंडी में पत्रकार वार्ता के दौरान एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और मुख्यमंत्री के नाम प्राचार्य के माध्यम से ज्ञापन सौंपा। एबीवीपी के विभाग संयोजक मंजुल शर्मा ने कहा कि छात्र संघ चुनाव युवाओं में नेतृत्व क्षमता और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने का माध्यम हैं, लेकिन सरकारें लंबे समय से इन्हें बहाल करने की मांग को नजरअंदाज कर रही हैं। आरोप लगाया कि सरदार पटेल विश्वविद्यालय मंडी का दायरा घटाकर उसे कमजोर करने का प्रयास किया जा रहा है, जिसे विद्यार्थी परिषद बर्दाश्त नहीं करेगी। साथ ही हाल में बढ़ाई गई फीस को तत्काल वापस लेने की मांग करते हुए कहा कि इससे ग्रामीण और आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ा है।एबीवीपी ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने जल्द मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया तो प्रदेशव्यापी उग्र आंदोलन शुरू किया जाएगा।