{"_id":"6a6ca1ae2e2ecc6b2005fd7e","slug":"prime-accused-in-the-bhagwahan-ward-theft-case-remanded-to-four-day-police-custody-mandi-news-c-90-1-ssml1024-207282-2026-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: भगवाहन वार्ड में चोरी का मुख्य आरोपी चार दिन के रिमांड पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: भगवाहन वार्ड में चोरी का मुख्य आरोपी चार दिन के रिमांड पर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन आरोपियों को मिली जमानत, शेष सामान की बरामदगी में जुटी पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। शहर के भगवाहन वार्ड स्थित पोस्ट ऑफिस के समीप किराये के मकान में हुई चोरी के मामले में शुक्रवार को न्यायालय ने तीन आरोपियों को जमानत दे दी। जबकि मुख्य आरोपी चेतन निवासी भ्यूली को चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी से पूछताछ कर चोरी किए गए शेष सामान की बरामदगी और मामले से जुड़े अन्य तथ्यों की जांच करेगी।
पुलिस के अनुसार बीते रविवार को भगवाहन वार्ड में किराये के मकान में रहने वाले अनिल शर्मा के घर में सेंध लगाकर चोर लैपटॉप, टैबलेट, सोने-चांदी के आभूषण तथा अन्य कीमती सामान चोरी कर ले गए थे। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया। एसपी विनोद कुमार ने बताया कि मामले के हर पहलू की गहनता से जांच की जा रही है। चोरी का शेष सामान बरामद करने के लिए पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है।