फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   ITI seat allotment for the first phase released.

Mandi News: आईटीआई में पहले चरण में सीट आवंटन जारी

Sat, 01 Aug 2026 01:11 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 01 Aug 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
ITI seat allotment for the first phase released.
5 अगस्त तक संस्थान में लेना होगा प्रवेश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। हिमाचल प्रदेश के औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में प्रवेश के पहले चरण में सीट आवंटन की प्रक्रिया जारी है। पहले चरण में चयनित अभ्यर्थियों को पांच अगस्त तक आवंटित आईटीआई में रिपोर्ट कर प्रवेश प्रक्रिया पूरी करनी होगी। प्रदेश के सभी आईटीआई के लिए पहले चरण में चयनित अभ्यर्थियों को एसएमएस के माध्यम से भी सूचना भेजी गई है।

प्रवेश के दौरान अभ्यर्थियों को सीट आवंटन पत्र, दसवीं का मूल प्रमाणपत्र, हिमाचली बोनाफाइड, चरित्र प्रमाणपत्र, मेडिकल फिटनेस प्रमाणपत्र, एंटी रैगिंग प्रमाणपत्र, बैंक खाते का विवरण तथा आरक्षण और खेल कोटे से संबंधित प्रमाणपत्र सहित सभी मूल दस्तावेज और उनकी सत्यापित प्रतियां साथ लानी होंगी। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान मंडी के प्रधानाचार्य अजेश कुमार ने संस्थान के लिए चयनित अभ्यर्थियों से अंतिम तिथि का इंतजार न करने और पांच अगस्त तक प्रवेश लेकर अपनी सीट सुनिश्चित करने का आग्रह किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed