{"_id":"69a173f9aaf1f1059e0137f9","slug":"video-akal-takht-jathedar-demands-fair-investigation-into-gurdaspur-encounter-case-2026-02-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"अकाल तख्त के जत्थेदार ने गुरदासपुर एनकाउंटर मामले में निष्पक्ष जांच की मांग की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अकाल तख्त के जत्थेदार ने गुरदासपुर एनकाउंटर मामले में निष्पक्ष जांच की मांग की
Ankesh Kumar
Updated Fri, 27 Feb 2026 04:07 PM IST
Link Copied
अकाल तख्त के जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज ने पंजाब पुलिस द्वारा गुरदासपुर के आदियां गांव के 19 वर्षीय रणजीत सिंह के एनकाउंटर में मारे जाने के मामले में निष्पक्ष और स्वतंत्र जांच की मांग की है।
उन्होंने कहा कि कानून का राज हर हाल में कायम रहना चाहिए और किसी भी प्रकार की गैर-न्यायिक कार्रवाई (एक्स्ट्राज्यूडिशियल किलिंग) स्वीकार्य नहीं है। जत्थेदार ने स्पष्ट किया कि यदि किसी पर आरोप हैं तो उसकी जांच और सुनवाई न्यायिक प्रक्रिया के तहत होनी चाहिए, न कि मुठभेड़ के जरिए सजा दी जाए।
उन्होंने राज्य सरकार और पुलिस प्रशासन से अपील की कि मामले की पारदर्शी जांच करवाई जाए ताकि सच्चाई सामने आ सके और पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।