{"_id":"69a173f1931d90258703c305","slug":"video-aathaya-enakautara-mamal-bkarama-majathaya-paravara-saga-pahaca-ghatanasathal-2026-02-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"आदियां एनकाउंटर मामला: बिक्रम मजीठिया परिवार संग पहुंचे घटनास्थल, सीबीआई जांच की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आदियां एनकाउंटर मामला: बिक्रम मजीठिया परिवार संग पहुंचे घटनास्थल, सीबीआई जांच की मांग
Ankesh Kumar
Updated Fri, 27 Feb 2026 04:07 PM IST
Link Copied
अमृतसर के तरनतारन के गांव आदियां के 19 वर्षीय रणजीत सिंह की कथित पुलिस मुठभेड़ में मौत को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। परिजनों और ग्रामीणों का आरोप है कि जब पुलिस रणजीत सिंह को गांव से अपने साथ लेकर गई, तब उसने सम्मानपूर्वक पुलिस कर्मियों के पैर छुए थे और किसी प्रकार का विरोध नहीं किया था।
ग्रामीणों का कहना है कि जिस मार्ग से पुलिस उसे लेकर गई, वहां लगे सीसीटीवी कैमरों की डीवीआर भी पुलिस अपने साथ ले गई। इसे लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं। परिजनों का तर्क है कि यदि युवक ने भागने की कोशिश नहीं की, तो बाद में पुलिस वाहन पलटने और हथकड़ी लगे होने के बावजूद उसके फरार होने की कहानी संदेह पैदा करती है।
मामले में परिवार और संबंधित पक्षों ने इसे फर्जी एनकाउंटर बताते हुए एडहॉक डीजीपी और गृह मंत्री को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने पूरे प्रकरण की स्वतंत्र और निष्पक्ष जांच सीबीआई से कराने की मांग की है, ताकि सच्चाई सामने आ सके और परिवार को न्याय मिल सके। साथ ही कहा है कि पंजाब की नौजवानी के साथ अन्याय बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और जिम्मेदार अधिकारियों को जवाब देना होगा।
इस बीच शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता बिक्रम सिंह मजीठिया परिवार के सदस्यों के साथ कथित मुठभेड़ स्थल के पास पहुंचे और परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने निष्पक्ष जांच की मांग दोहराते हुए कहा कि यदि किसी प्रकार की अनियमितता सामने आती है तो दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।