{"_id":"69a17597b802a17368069a26","slug":"video-prajapita-brahma-kumari-ishwariya-vishwa-vidyalaya-bahadurgarh-organized-yoga-tapasya-anubhuti-bhatti-in-sector-6-2026-02-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"बहादुरगढ़ के प्रजापिता ब्रह्मा कुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय द्वारा सेक्टर-6 में योग तपस्या अनुभूति भट्टी का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहादुरगढ़ के प्रजापिता ब्रह्मा कुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय द्वारा सेक्टर-6 में योग तपस्या अनुभूति भट्टी का आयोजन
तनावमुक्त जीवन और आध्यात्मिक उन्नति के उद्देश्य से प्रजापिता ब्रह्मा कुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय द्वारा सेक्टर छह के कम्युनिटी सेंटर तीन दिवसीय विशेष योग शिविर ‘योग तपस्या अनुभूति भट्टी’ का आयोजन किया जा रहा है। रिलैक्स, रिचार्ज और रिजूवनेट विषय पर आधारित इस शिविर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु अपनी आध्यात्मिक ऊर्जा जागृत करने के लिए पहुंच रहे हैं। शिविर का समापन 1 मार्च को शाम 7:30 बजे होगा।
इस अवसर पर इंदौर से पधारी तनावमुक्ति विशेषज्ञ ब्रह्माकुमारी पूनम दीदी ने मुख्य वक्ता के रूप में संबोधित करते हुए कहा कि भागदौड़ भरे जीवन में बेफिक्र रहना एक कला है। उन्होंने बताया कि सकारात्मक चिंतन और ईश्वरीय स्मृति ही मानसिक तनाव से मुक्ति का सशक्त माध्यम है, जो व्यक्ति को आध्यात्मिक उन्नति के मार्ग पर अग्रसर करता है। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में बहादुरगढ़ नगर परिषद की चेयरपर्सन सरोज राठी उपस्थित रहीं। उन्होंने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि योग और मेडिटेशन केवल शांति का साधन नहीं, बल्कि चरित्र निर्माण की आधारशिला है।
बहादुरगढ़ सेवाकेंद्र की मुख्य संचालिका ब्रह्माकुमारी अंजली दीदी ने बताया कि इस क्रिएटिव भट्टी का उद्देश्य आत्मा को आंतरिक शक्तियों से ओत-प्रोत कर व्यक्तित्व में दिव्यता लाना है। पहले दिन लगभग 500 भाई-बहनों ने भाग लिया और गहन योग साधना से अद्भुत शांति व ऊर्जा की अनुभूति की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।