{"_id":"6a6d075896027f1695022bbb","slug":"a-massive-campaign-to-get-10-crore-people-to-take-the-pledge-of-drug-de-addiction-will-start-from-4th-hisar-news-c-21-hsr1005-921486-2026-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: 10 करोड़ लोगों को नशा मुक्ति की शपथ दिलाने का महाअभियान 4 से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: 10 करोड़ लोगों को नशा मुक्ति की शपथ दिलाने का महाअभियान 4 से
Sat, 01 Aug 2026 02:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Sat, 01 Aug 2026 02:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिवानी मंडी। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की ओर से ‘नशा मुक्त भारत अभियान’ एवं ‘मिशन संपन्न’ के तहत पूज्य दादी प्रकाशमणि की पावन स्मृति में 10 करोड़ नशा मुक्ति प्रतिज्ञा महाअभियान शुरू किया जाएगा। अभियान का शुभारंभ 4 अगस्त को देश-विदेश के सभी ब्रह्माकुमारी सेवा केंद्रों पर एक साथ होगा। सिवानी स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी आश्रम में भी सुबह 11 बजे विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
शुक्रवार को आश्रम परिसर में आयोजित प्रेस वार्ता में आश्रम संचालिका बीके राजेंद्र ने बताया कि नशा मुक्त भारत का संकल्प विकसित भारत के निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। बीके निर्मल ने बताया कि ब्रह्माकुमारी एक अंतरराष्ट्रीय आध्यात्मिक एवं सामाजिक संस्था है जो 110 से अधिक देशों में राजयोग ध्यान, आध्यात्मिक शिक्षा, व्यक्तित्व विकास, तनाव प्रबंधन, सकारात्मक सोच और नशा मुक्ति सहित विभिन्न जनकल्याणकारी सेवाएं निस्वार्थ भाव से संचालित कर रही है।
उन्होंने बताया कि संस्था का उद्देश्य आत्मजागृति, नैतिक मूल्यों और आध्यात्मिक चेतना के विकास के माध्यम से शांतिपूर्ण, स्वस्थ और सशक्त समाज का निर्माण करना है। दादी प्रकाशमणि के प्रेरणादायी जीवन को समर्पित इस अभियान के तहत सभी सेवा केंद्रों पर नशा मुक्ति की प्रतिज्ञा दिलाई जाएगी।
विज्ञापन
इसके बाद विद्यालयों, महाविद्यालयों, सरकारी कार्यालयों, सामाजिक संस्थाओं और अन्य संगठनों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराया जाएगा।