फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Buses on the Agroha-Sirsa route will not pass through the main gate.

Hisar News: मुख्य गेट से नहीं गुजरेंगी अग्रोहा-सिरसा रूट की बसें

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 01 Aug 2026 01:56 AM IST
विज्ञापन
Buses on the Agroha-Sirsa route will not pass through the main gate.
 बस स्टैंड के मैन गेट पर अग्रोहा रुट पर जाने वाली बसों को रोकने के लिए खड़े पुलिस कर्मी व रोडवे
हिसार। बस स्टैंड के मुख्य गेट से अग्रोहा, नरवाना, टोहाना, फतेहाबाद, सिरसा और बरवाला रूट की प्राइवेट व रोडवेज बसों की आवाजाही पर अब सख्ती से रोक लागू कराई जाएगी। रोडवेज महाप्रबंधक (जीएम) के निर्देश पर इन रूटों की बसों का संचालन केवल पश्चिमी गेट से कराया जाएगा।
विज्ञापन


आदेशों के पालन के लिए रोडवेज कर्मचारियों के साथ पुलिस कर्मियों की भी तैनाती रहेगी। बस स्टैंड के मुख्य गेट के सामने जिला नागरिक अस्पताल होने के कारण यहां अक्सर जाम की स्थिति बन जाती है। इसे देखते हुए करीब तीन वर्ष पहले इन रूटों की बसों के मुख्य गेट से प्रवेश और निकास पर रोक लगाकर पश्चिमी गेट से संचालन के निर्देश दिए गए थे।
विज्ञापन


इसके बावजूद कई प्राइवेट बस चालक अब भी मुख्य गेट से बसों का संचालन कर रहे हैं, जिससे बस स्टैंड परिसर में अव्यवस्था और जाम की समस्या बनी रहती है। कई बार रोडवेज कर्मचारियों और प्राइवेट बस चालकों के बीच विवाद की स्थिति भी बन जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब रोडवेज प्रशासन ने दोबारा सख्ती बरतने का निर्णय लिया है। जीएम के निर्देशानुसार पुलिस की मौजूदगी में रोडवेज स्टाफ मुख्य गेट से प्रतिबंधित रूटों की बसों का प्रवेश और निकास रोकेगा। नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

बाईपास से जाने पर यात्रियों पर बढ़ता है किराये का बोझ

प्राइवेट बस संचालकों का कहना है कि पश्चिमी गेट और बाईपास मार्ग से बसें चलाने पर यात्रियों को करीब पांच रुपये अतिरिक्त किराया देना पड़ता है। उनका तर्क है कि इसी कारण कई यात्री मुख्य गेट से बसों के संचालन की मांग करते हैं। वहीं, रोडवेज प्रशासन का कहना है कि यातायात व्यवस्था सुचारु रखने और नियमों के पालन के लिए निर्धारित मार्ग से ही बसों का संचालन कराया जाएगा।


इन रूटों की बसों का संचालन पहले से ही पश्चिमी गेट से निर्धारित है। मुख्य गेट से बसें निकलने पर जाम लग जाता है जिससे कई बार एंबुलेंस को भी रास्ता नहीं मिल पाता। इसी को देखते हुए अब नियमों का सख्ती से पालन कराया जाएगा।

- रघुबीर सिंह जेवरा, एसएस, रोडवेज डिपो, हिसार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article