फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Claims and objections until August 30; new voter registrations also to take place.

Hisar News: दावे और आपत्तियां 30 अगस्त तक, नए वोट भी बनेंगे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 01 Aug 2026 02:00 AM IST
विज्ञापन
Claims and objections until August 30; new voter registrations also to take place.
हिसार। विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2026 के तहत शुक्रवार को हिसार जिले की पांचों विधानसभा क्षेत्रों की प्रारूप मतदाता सूची प्रकाशित कर दी गई। अब 30 अगस्त तक मतदाता सूची पर दावे और आपत्तियां दर्ज कराई जा सकेंगी।
विज्ञापन


इसी के साथ नए मतदाता बनाने की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। वर्ष 2002 की मतदाता सूची से रिकॉर्ड मैपिंग नहीं होने वाले 1.02 लाख मतदाताओं को नोटिस जारी किए जाएंगे। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार अतिरिक्त उपायुक्त की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई।
विज्ञापन


बैठक में बताया गया कि 31 जुलाई को प्रारूप मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया है। इसके बाद मतदाता सूचियों की प्रतियां मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों को उपलब्ध करा दी गई हैं ताकि वे निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार दावे और आपत्तियां दर्ज करा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन


30 अगस्त तक लिए जाएंगे दावे व आपत्तियां

प्रारूप मतदाता सूची के प्रकाशन के बाद 30 अगस्त तक दावे और आपत्तियां स्वीकार की जाएंगी। 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके नागरिक फॉर्म-6 के माध्यम से मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज करा सकते हैं। प्राप्त दावों और आपत्तियों की सूची प्रत्येक सप्ताह संबंधित निर्वाचक पंजीयन अधिकारी के कार्यालय के नोटिस बोर्ड पर चस्पा की जाएगी तथा सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के साथ साझा की जाएगी।

15 दिन में प्रथम, 30 दिन में द्वितीय अपील का अधिकार

प्रारूप मतदाता सूची या दावे-आपत्तियों पर निर्वाचक पंजीयन अधिकारी के निर्णय से असंतुष्ट कोई भी नागरिक निर्णय की तिथि से 15 दिन के भीतर जिला निर्वाचन अधिकारी (जिला मजिस्ट्रेट) के समक्ष प्रथम अपील कर सकता है। जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्णय के विरुद्ध 30 दिन के भीतर मुख्य निर्वाचन अधिकारी, हरियाणा के समक्ष द्वितीय अपील की जा सकेगी।


1.02 लाख मतदाताओं की रिकॉर्ड मैपिंग नहीं हुई

विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के दौरान 1.02 लाख ऐसे मतदाता मिले, जिनकी वर्ष 2002 की मतदाता सूची से रिकॉर्ड मैपिंग नहीं हो सकी। ऐसे मतदाताओं को नोटिस जारी कर आवश्यक दस्तावेज जमा कराने का अवसर दिया जाएगा। इसके अलावा 1.60 लाख मतदाताओं के रिकॉर्ड में नाम, पिता के नाम, पते सहित अन्य विवरणों में त्रुटियां मिली हैं जिन्हें अब निर्धारित प्रक्रिया के तहत ठीक कराया जा सकेगा।

विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं की संख्या

विधानसभा
पोलिंग बूथ
महिला
पुरुष ट्रांसजेंडर कुल

आदमपुर
180
87,089
76,612
2
1,63,703

उकलाना
204
1,01,878
87,968
2
1,89,848

बरवाला
179
90,823
79,842
2
1,70,667

हिसार
162
73,575
67,061
3
1,40,639

नलवा
182
84,250
75,203
1
1,59,454
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed