{"_id":"69a1c4e09f1f4267e000e0fb","slug":"raigarh-a-chicken-hatchery-hatching-machine-was-made-from-scrap-material-which-helps-in-hatching-chicken-eggs-raigarh-news-c-1-1-noi1486-4000279-2026-02-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"बेटे का शौक पूरा: पिता ने कबाड़ के जुगाड़ से बनाया स्वचालित इनक्यूबेटर, अंडे से बच्चे निकालने में मिलेगी मदद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटे का शौक पूरा: पिता ने कबाड़ के जुगाड़ से बनाया स्वचालित इनक्यूबेटर, अंडे से बच्चे निकालने में मिलेगी मदद
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़ Published by: रायगढ़ ब्यूरो Updated Fri, 27 Feb 2026 10:15 PM IST
रायगढ़ जिला मुख्यालय में एक पिता ने अपने बेटे के शौक को पूरा करने के लिए अनूठा काम किया है। उन्होंने कबाड़ के जुगाड़ से महज 9 सौ से 11 सौ रुपये खर्च कर एक इनक्यूबेटर चिकन हैचरी मशीन बनाई है। यह मशीन मुर्गियों के अंडे से चूजे निकालने का काम करती है।
शहर के पंजरी प्लांट में रहने वाले 66 वर्षीय रवीन्द्र राय ने यह 24 अंडे वाली मशीन बनाई है। वे आईटीआई मैरिट छात्र रहे हैं और पहले भी कई देशी जुगाड़ के उपकरण बना चुके हैं। इसमें थर्माकोल का मछली डिब्बा, एक बल्ब और अंडे के ट्रे घुमाने के लिए मोटर का उपयोग है। मोटर के पहिए कैरम की गोटी से बने हैं। ऊर्जा व ताप के लिए स्वचालित टाइमर मशीन लगाई गई है।
यह अंडे को ताप देती व नियंत्रित करती है। यह पूरी तरह स्वचालित प्रणाली पर कार्य करती है। अंडे के ट्रे घुमाने के लिए टाइमर से हर 4 घंटे का समय तय है। यह दिन में 4 बार घूमता है, जिससे अंडे को सामान्य ऊर्जा मिलती है। चूजे निकलने में 37.7 डिग्री तापमान आवश्यक है।
तापमान मापने के लिए तापमापी लगा है। बल्ब जलने से तापमान बढ़ता है, 37.7 डिग्री पर स्वचालित बंद होता है। 33.3 डिग्री पर तापमान आने पर बल्ब फिर चालू होता है, जिससे ऊष्मा ऊर्जा मिलती है। डिब्बे में एक घड़ी वाली मशीन नमी दर्शाती है, जो चूजे निकालने में सहायक है। इसे बनाने में करीब 9 सौ से 11 सौ रुपये का खर्च आया है।
रवीन्द्र राय ने बताया, बेटे को मुर्गा-मुर्गी पालने का शौक था। मुर्गियां अंडे दे रही थीं, पर चूजे नहीं निकल रहे थे। इसी समस्या के हल के लिए यह मशीन बनी। अब इस मशीन को देखने दूर-दूर से लोग पहुंच रहे हैं। वे आगामी दिनों में वाटर फिल्टर मशीन बनाने की भी तैयारी कर रहे हैं। इससे बरसात के दिनों में साफ पानी मिल सकेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।