{"_id":"69a1d9512a94a9d6480df095","slug":"video-thakur-shri-keshav-dev-maharaj-played-holi-with-devotees-2026-02-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: ठाकुर श्री केशव देव महाराज ने भक्तों के साथ खेली होली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: ठाकुर श्री केशव देव महाराज ने भक्तों के साथ खेली होली
मथुरा के प्राचीन मंदिर ठाकुर श्रीकेशव देव महाराज होली खेलते हुए भक्तों के साथ डोले में विराजमान होकर नगर में निकले। शोभायात्रा विश्राम घाट स्थित गताश्रम नारायण मंदिर से प्रारंभ होकर द्वारिकाधीश, स्वामी घाट, चौक बाजार, मंडी रामदास, डीग गेट होते हुए श्रीकृष्ण जन्म स्थान गेट होते हुए मंदिर प्रांगण पहुंचकर समाप्त हुई। शोभायात्रा में ठाकुर केशव देव के डोले के साथ-साथ पांच झांकियां, डीजे, घुड़सवार, ढोल ताशे, बैंड बाजो के साथ गुलाल उड़ाते हुए सेवायत भगवत शरण गोस्वामी, जगदीश गोस्वामी, गौरव गोस्वामी, यज्ञदत्त गोस्वामी डोली पर विराजमान होकर चल रहे थे। सर्वोदयी ब्राह्मण विकास संस्थान के सचिव नारायण प्रसाद शर्मा, महेश गोयल, सुरेश अग्रवाल द्वारा आराध्य की आरती उतारी गई। शोभायात्रा में विश्व हिन्दू परिषद द्वारा शामिल झांकी आकर्षण रही। मंदिर प्रांगण में लठामार होली का आयोजन किया गया। इसमें रावल एवं नंदगांव से पधारे हुरियारे एवं ब्रज की हुरियारियों ने लठामार होली खेली। शोभायात्रा में सोहनलाल शर्मा, महेश गोयल, मन मोहन सर्राफ, सुरेश अग्रवाल, नीरज वशिष्ठ, दिलीप पांडे, कृष्ण गोपाल शर्मा, कन्हैयालाल अग्रवाल, गोकुलेश गौतम, वत्सल भाटिया आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।