{"_id":"69a18b1a4d460aa9960d312a","slug":"video-despite-poor-health-minister-vij-disposed-of-files-from-home-in-ambala-2026-02-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"अंबाला में खराब स्वास्थ्य के बावजूद मंत्री विज ने घर से ही किया फाइलों का निपटान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंबाला में खराब स्वास्थ्य के बावजूद मंत्री विज ने घर से ही किया फाइलों का निपटान
हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने प्रशासनिक सुस्ती पर कड़ा प्रहार किया है। उन्होंने कहा कि प्रशासन की रफ्तार फाइलों की गति से तय होती है। यदि फाइलें रुकती हैं, तो सरकार के विकास कार्य थम जाते हैं। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि विभागों में कोई भी फाइल अनावश्यक रूप से लंबित नहीं रहनी चाहिए। विज की इस कार्यशैली का नजारा उनके अंबाला स्थित शास्त्री कॉलोनी आवास पर देखने को मिला, जब विभागीय सचिव विजय शर्मा फाइलों के निस्तारण के लिए पहुंचे थे। खराब स्वास्थ्य के बावजूद मंत्री ने घर से ही फाइलों का निपटान किया और कहा कि जनता से जुड़े कामों में देरी किसी भी कीमत पर स्वीकार्य नहीं है।
ई-ऑफिस से होगी सीधी निगरानी
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए ई-ऑफिस प्रणाली और डिजिटल ट्रैकिंग का सहारा लिया जा रहा है। अब हर फाइल की स्थिति पर सीधी नजर रखी जाएगी ताकि देरी की गुंजाइश खत्म हो सके। उन्होंने अधिकारियों को आगाह करते हुए कहा कि सरकारी दफ्तर जनता की सेवा के लिए हैं, फाइलों को उलझाने के लिए नहीं। ऊर्जा, परिवहन और श्रम जैसे महत्वपूर्ण विभागों में समयबद्ध निर्णय लेना सरकार की प्राथमिकता है ताकि सुशासन का संकल्प धरातल पर दिखाई दे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।