Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Karnal News
›
Chal Man Vrindavan Dham… Karnal residents danced to the tune of Radhe Radhe, devotional fervor in Bhagwat Katha
{"_id":"69a1341f6d61cda54503f365","slug":"video-chal-man-vrindavan-dham-karnal-residents-danced-to-the-tune-of-radhe-radhe-devotional-fervor-in-bhagwat-katha-2026-02-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"चल मन वृंदावन धाम... राधे राधे की धुन में झूम उठे करनालवासी, भागवत कथा में भक्ति का उमंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चल मन वृंदावन धाम... राधे राधे की धुन में झूम उठे करनालवासी, भागवत कथा में भक्ति का उमंग
संत नगर वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में प्रवचन करते हुए आचार्य रामेश्वर दास महाराज ने कहा कि जब तक पवित्र गंगा नदी में जल प्रवाहित होता रहेगा और दूर से गोवर्धन पर्वत के दर्शन होते रहेंगे, तब तक धर्म और आस्था की ज्योति जगमगाती रहेगी। उन्होंने कहा कि जिस दिन गंगा में जल समाप्त हो जाएगा और गोवर्धन पर्वत के दर्शन दुर्लभ हो जाएंगे, उस दिन समझ लेना चाहिए कि कलयुग अपनी चरम सीमा पर पहुंच चुका होगा।
आचार्य ने कहा कि प्रकृति और तीर्थ स्थलों का अस्तित्व केवल भौतिक नहीं, बल्कि आध्यात्मिक संतुलन का प्रतीक है। गंगा का प्रवाह जीवन, पवित्रता और मोक्ष का संकेत देता है, जबकि गोवर्धन पर्वत भगवान श्रीकृष्ण की दिव्य लीलाओं का साक्षी है। जब तक ये पवित्र प्रतीक सुरक्षित हैं, तब तक धर्म की जड़ें मजबूत बनी रहेंगी।
उन्होंने चल मन वृंदावन धाम जपेगे राधे राधे नाम, मिलेगे कुंज बिहारी भजन गाकर सभी को झूमने पर मजबूर कर दिया। इस अवसर पर रघुबीर अरोड़ा, राकेश वोहरा, रातेश भंडारी, जितेश सूरी, विकास अरोड़ा, अरूण संधू, उमेश नंदा, अशोक सहगल, गुरचरण सिंह और विश्वजीत शर्मा के साथ अन्य श्रद्धालु उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।