Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Karnal News
›
District-level Van Mahotsav celebrated in Indri; Speaker Harvinder Kalyan planted a sapling.
{"_id":"6a75b4c85bc3b0eee0053f60","slug":"video-district-level-van-mahotsav-celebrated-in-indri-speaker-harvinder-kalyan-planted-a-sapling-2026-08-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"इंद्री में मनाया गया जिला स्तरीय वन महोत्सव, स्पीकर हरविन्द्र कल्याण ने किया पौधारोपण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंद्री में मनाया गया जिला स्तरीय वन महोत्सव, स्पीकर हरविन्द्र कल्याण ने किया पौधारोपण
इंद्री। 77वें वन महोत्सव-2026 के तहत इंद्री वन विभाग की भूमि पर विकसित ‘नमो वन’ में शुक्रवार को जिला स्तरीय वन महोत्सव समारोहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम में हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की, जबकि इंद्री विधायक रामकुमार कश्यप विशिष्ट अतिथि रहे। कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने पर विधानसभा अध्यक्ष का शाल ओढ़ाकर स्वागत किया गया। इसके पश्चात अध्यक्ष, विधायक सहित प्रशासनिक अधिकारियों और अन्य जनप्रतिनिधियों ने विभिन्न प्रजातियों के फलदार पौधे रोपित कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने भी सैकड़ों पौधे लगाए और उनके संरक्षण की शपथ ली। समारोह को संबोधित करते हुए विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने कहा कि पर्यावरण को संरक्षित करने के उद्देश्य से यह अभियान पूरे प्रदेश में चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ग्लोबल वार्मिंग जैसी चुनौतियों से निपटने के लिए अधिक से अधिक वृक्षारोपण ही एकमात्र उपाय है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री के नेतृत्व में हरियाणा सरकार और वन विभाग इस दिशा में गंभीरता से कार्य कर रहे हैं। हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है कि हम पर्यावरण का संरक्षण करें, जल का सदुपयोग करें और प्लास्टिक का न्यूनतम प्रयोग करें। विकास के साथ पर्यावरण संतुलन बनाए रखना अत्यंत आवश्यक है।
उन्होंने लोगों से अपील की कि केवल पौधारोपण ही नहीं, बल्कि लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल भी सुनिश्चित की जाए, ताकि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ जल और शुद्ध वायु उपलब्ध हो सके। इंद्री विधायक रामकुमार कश्यप ने कहा कि राज्य सरकार पर्यावरण संरक्षण को लेकर पूरी तरह सजग है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष प्रदेश में 1.40 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है, जिनमें से इंद्री विधानसभा क्षेत्र में तीन लाख से अधिक पौधे लगाए जाएंगे। प्रदेशभर में लगभग 70 स्थानों पर नई तकनीक से वन विकसित किए जा रहे हैं।
कार्यक्रम में वन विभाग के अधिकारी, स्कूली छात्र-छात्राएं और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।