{"_id":"6a74eef79ffe185b34080f11","slug":"the-highest-number-of-complaints-at-the-grievance-redressal-camps-were-received-at-the-karnal-headquarters-karnal-news-c-18-knl1018-963939-2026-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: समाधान शिविर में सबसे ज्यादा शिकायतें करनाल मुख्यालय पहुंचीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: समाधान शिविर में सबसे ज्यादा शिकायतें करनाल मुख्यालय पहुंचीं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करनाल। जिला मुख्यालय और उपमंडलों में आयोजित समाधान शिविरों में वीरवार को 13 शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें सबसे अधिक पांच शिकायतें करनाल मुख्यालय में दर्ज की गईं। अधिकारियों ने संबंधित विभागों को सभी मामलों का शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिए।
एसडीएम देवेंद्र शर्मा और सीटीएम सुरेश कुमार ने कहा कि समाधान शिविरों का उद्देश्य लोगों की समस्याओं का पारदर्शी और त्वरित समाधान सुनिश्चित करना है। करनाल मुख्यालय में पुलिस, एचएसवीपी, स्कूल परिसर में पक्षियों की बीट से गंदगी तथा पार्क में स्टील बेंच लगाने से जुड़ी शिकायतें आईं। वहीं असंध में चार, घरौंडा में दो तथा नीलोखेड़ी और इंद्री में एक-एक शिकायत दर्ज की गई। अधिकारियों ने सभी संबंधित विभागों को निर्धारित समय में कार्रवाई कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
करनाल मुख्यालय पर आयोजित समाधान शिविर में सुरजीत व मनोज पुलिस विभाग से संबंधित शिकायत को लेकर पहुंचे। भारत भूषण हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण से संबंधित समस्या को लेकर पहुंचे। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, काछवा स्कूल में पीपल व बरगद के पेड़ पर पक्षी अधिक होने से बीट से संबंधित समस्या को लेकर पहुंचे। अशोका नर्सरी वेलफेयर सोसायटी नर्सरी कॉलोनी के सेंट्रल पार्क में स्टील बेंच लगवाने बारे आए। नीलोखेड़ी उपमंडल में आयोजित समाधान शिविर में शांति देवी परिवार पहचान पत्र में सत्यापन के लिए आईं। इंद्री उपमंडल में अलाहा दिया परिवार पहचान पत्र में जाति ठीक करवाने के लिए आए। घरौंडा उपमंडल में राहुल और बालकिशन क्रिड से संबंधित समस्याएं लेकर आए। इसी प्रकार असंध उपमंडल में आयोजित समाधान शिविर में साहब सिंह डिमार्केशन से संबंधित, रोहताश 75 प्रतिशत दिव्यांगता पर लाभ बारे, राजकौर पीपीपी में बिजली बिल कटवाने और साहिल जन्म तिथि ठीक करवाने के लिए आए।