{"_id":"6a74ecaa5914558dda042db9","slug":"sanitation-workers-on-three-day-strike-staged-a-protest-outside-the-municipal-corporation-office-karnal-news-c-18-knl1018-963786-2026-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: तीन दिन की हड़ताल पर सफाई कर्मचारी, निगम के बाहर दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: तीन दिन की हड़ताल पर सफाई कर्मचारी, निगम के बाहर दिया धरना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करनाल। नगरपालिका कर्मचारी संघ के आह्वान पर नगर निगम, नगर परिषद और नगरपालिकाओं के कर्मचारियों ने वीरवार से तीन दिवसीय हड़ताल शुरू कर दी। पहले दिन नगर निगम कार्यालय के बाहर धरना देकर कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर लंबित मांगों को पूरा करने की मांग उठाई।
नगरपालिका कर्मचारी संघ के करनाल इकाई प्रधान राजकुमार ने कहा कि सरकार ने पहले हुए समझौते के दौरान कच्चे सफाई कर्मचारियों को नियमित करने का आश्वासन दिया था, लेकिन अब तक इस दिशा में कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने कहा कि कई बार ज्ञापन देने और वार्ता के बावजूद कर्मचारियों की मांगों की अनदेखी की गई, जिसके चलते आंदोलन का निर्णय लेना पड़ा। कर्मचारी नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने जल्द सकारात्मक निर्णय नहीं लिया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। हड़ताल आठ अगस्त तक जारी रहेगी।
धरने में जिला प्रधान सुभाष प्रोचा, संगठन मंत्री बिंदर चौहान, वरिष्ठ उपप्रधान विनोद प्रोचा, महावीर, नरेश अठवाल, मीना, सरोज, सुरेंद्र प्रोचा, धर्मवीर सरोहा, महिंद्र सिरसवाल, विशाल, संदीप त्यागी, कपिल, सुशील गुर्जर, सेवाराम बड़सर, संजीव राणा, रोशनलाल गुप्ता और अशोक पांचाल मौजूद रहे।