फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Seven named in Biru murder case; threats received for a month... yet not a single arrest made.

Karnal News: बीरू हत्याकांड में सात नामजद, एक माह से मिल रही थी धमकियां... एक भी नहीं पकड़ा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 07 Aug 2026 01:56 AM IST
विज्ञापन
Seven named in Biru murder case; threats received for a month... yet not a single arrest made.
डा. भीमराव अंबेडकर चौक पर लगे जाम के दौरान सड़क पर बैठी मृतक बीरू की पत्नी दीपा, जिसकी कलाई पर
करनाल। हांसी रोड पर लव कुश चौक के नजदीक भरे बाजार बुधवार की रात को बीरू (25) की हत्या के मामले में पुलिस ने सात लोगों को नामजद किया है। मां की शिकायत पर थाना शहर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की लेकिन वीरवार की रात तक भी पुलिस के हाथ खाली रहे।
विज्ञापन

बीरू की मां ममता का आरोप है कि उनके इकलौते बेटे की हत्या साजिश के तहत की गई है, जिसमें सात लोग शामिल हैं। एक माह से पांच आरोपी उनके बेटे को धमकियां दे रहे थे जबकि दो आरोपियों पर उन्होंने हथियार उपलब्ध कराने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में सदर बाजार के दराबी लाइन निवासी ममता ने बताया कि बुधवार की रात को करीब साढ़े आठ बजे उनका बेटा बीरू वाल्मीकि कॉलोनी से घर की तरफ स्कूटर पर अकेला आ रहा था। रास्ते में बाइक सवार कपड़े से मुंह ढके दो युवकों ने उसे रोका और बीरू के सिर में गोली मारकर भाग गए। इससे उनके बेटे की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि इस हत्याकांड में वंश उर्फ शूटर समाना बाहु, योगेश कपूर नीलोखेड़ी, कुनाल पाल, बालाजी कॉलोनी निवासी निन्जा रंबा और नैंसी जाटनी कुरुक्षेत्र ने मिलकर साजिश रची। ये सभी एक महीने से फोन कॉल और सोशल मीडिया के माध्यम से धमकी देते थे। हत्या के लिए एक महीना पहले फूसगढ़ निवासी संजय और कर्ण विहार निवासी जैल रोड ने साजिश के तहत एक लड़के को हथियार उपलब्ध करवाया। उन्होंने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।
पीछा करते हुए आए बदमाश, रोकने के बाद गोली मारी
पुलिस जांच में सामने आया है कि बाइक सवार दोनों नकाबपोश बदमाश घोघड़ीपुर की तरफ से पीछा करते हुए आए। जांच अधिकारी सुनील कुमार ने बताया कि बदमाशों ने बीरू को रोकने के बाद उसे सिर में गोली मार दी और हांसी चौक की तरफ भाग गए। अस्पताल ले जाने पर बीरू को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। बुधवार की रात को ही पुलिस और एफएसएल की टीम ने जांच के दौरान खोल बरामद कर लिया था। पुलिस की पांच टीमें जांच में जुटी हैं।
मां ममता का आरोप है कि फूसगढ़ निवासी संजय और कर्ण विहार निवासी जैल रोड ने जिस युवक को गत माह हथियार उपलब्ध कराया था, उसे सीआईए-2 शाखा कुरुक्षेत्र द्वारा गिरफ्तार किया गया था। आरोप है कि तब उसने कहा था कि हथियार बीरू को मारने के लिए उपलब्ध करवाया गया था। मां ममता और पिता टोनी ने बताया कि करीब छह माह पहले ही बीरू की दीपू से शादी हुई थी। हत्या के बाद से वह बेसुध हो रही है। बीरू चार बहनों का इकलौता भाई था।

डा. भीमराव अंबेडकर चौक पर लगे जाम के दौरान सड़क पर बैठी मृतक बीरू की पत्नी दीपा, जिसकी कलाई पर

डा. भीमराव अंबेडकर चौक पर लगे जाम के दौरान सड़क पर बैठी मृतक बीरू की पत्नी दीपा, जिसकी कलाई पर

डा. भीमराव अंबेडकर चौक पर लगे जाम के दौरान सड़क पर बैठी मृतक बीरू की पत्नी दीपा, जिसकी कलाई पर

डा. भीमराव अंबेडकर चौक पर लगे जाम के दौरान सड़क पर बैठी मृतक बीरू की पत्नी दीपा, जिसकी कलाई पर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed