फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Family members and community members remain adamant on the demand for an encounter killing of the accused, stating they will allow the post-mortem only then.

Karnal News: आरोपियों के एनकाउंटर की मांग पर अड़े परिजन और समाज के लोग, बोले- तभी कराएंगे पोस्टमार्टम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 07 Aug 2026 02:00 AM IST
विज्ञापन
Family members and community members remain adamant on the demand for an encounter killing of the accused, stating they will allow the post-mortem only then.
करनाल। हांसी रोड पर भरे बाजार बुधवार की रात को दो बदमाशों द्वारा गोली मारकर दराबी लाइन निवासी बीरू (25) की हत्या के मामले में वीरवार को समाज के लोग भड़क गए। हत्यारोपियों का एनकाउंटर और सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए परिवार और समाज के लोगों ने युवक के शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया। सुबह से शाम चार बजे तक वे मेडिकल कॉलेज के शवगृह के बाहर डटे रहे। इसके बाद डेढ़ घंटे तक आंबेडकर चौक पर धरना देकर सड़क जाम किया।
विज्ञापन

हाथों में लाल चूड़ा पहने पत्नी दीपू भी सड़क पर बैठकर विलाप करती नजर आई, पत्नी ने भी पुलिस से खून के बदले खून की कार्रवाई की मांग की। डीएसपी के आश्वासन के बाद वे सड़क से उठे। समाज के लोगों ने प्रशासन को चेतावनी दी कि यदि शुक्रवार सुबह 10 बजे तक कार्रवाई नहीं हुई तो वे राज्य स्तरीय आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन

मामले के अनुसार, बुधवार की रात को गोली लगने के बाद बीरू को निजी अस्पताल लाया गया, यहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। हत्या की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में रात में ही समाज के लोग एकत्रित हो गए। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मेडिकल कॉलेज के शव गृह में रखवा दिया। वीरवार को भी सुबह से ही परिवार और समाज के लोग यहां एकत्रित होने लगे। यहां परिजनों ने तब तक पोस्टमार्टम न कराने का एलान कर दिया जब तक कार्रवाई नहीं होती। उनका कहना है कि सात लोगों के नाम दिए हैं, पुलिस पहले उन्हें गिरफ्तार करे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान डीएसपी संदीप कुमार और विधायक जगमोहन आनंद ने शाम तक कार्रवाई का आश्वासन दिया, इसके बाद समाज के लोग चार बजे तक यहीं डटे रहे। चार बजे तक भी जब कोई कार्रवाई नहीं हुई तो उन्होंने आंबेडकर चौक की ओर कूच कर दिया और करीब साढ़े पांच बजे तक धरना दिया। कांग्रेस के ग्रामीण जिलाध्यक्ष राजेश वैध, राजू बुटाना ने बताया कि समाज के 10 सदस्यों की कमेटी की डीएसपी संदीप कुमार से मुलाकात हुई है, उन्होंने शुक्रवार सुबह तक कार्रवाई का आश्वासन दिया है। उनका कहना है कि पुलिस ने फुटेज भी दिखाई है और कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया हुआ है।

शिकायत पर सात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस आरोपियों के नजदीक है, जल्द उन्हें गिरफ्तार कर लेंगे। हमारी पांच टीमें जांच में जुटी हुई हैं। संभावित ठिकानों पर दबिश भी दी जा रही है। - नरेंद्र बिजरानिया, एसपी
समाज के लोगों की मांगें-
- आरोपियों की गिरफ्तारी और मुख्य आरोपी का एनकाउंटर
- परिवार को आर्थिक मुआवजा।
- मृतक बीरू की पत्नी दीपू को नौकरी।
---
वाहनों की लगी कतार
आंबेडकर चौक पर समाज के लोगों के धरने के कारण जाम की स्थिति बन गई। माल रोड, बस स्टैंड रोड पर वाहनों की कतार लग गई। और वाहन जाम में न फंसें इसके लिए पुलिस ने सेक्टर-12 की ओर से और महाराजा अग्रसेन चौक की ओर से आने वाले ट्रैफिक को डायवर्ट किया। धरना स्थल पर पुलिस बल तैनात रहा।
मेरे आदमी के जाते ही मैं सड़क पर आई...
धरने पर रोते हुए बीरू की पत्नी दीपू बोलीं, मुझे क्या पता मेरे साथ ऐसा हो जाएगा। मैं तो उसे हमेशा कहती थी बाहर न जा। अब मैं किसे संभालू और कहां जाऊं, मेरी तो कोई औलाद भी नहीं, जिसके सहारे जिंदगी कट जाए। मुझे खून के बदले खून चाहिए। क्या अब उनकी आत्मा को शांति मिल गई है। शूटर समाना कई दिनों से धमकी दे रहा था। मेरे आदमी ने कभी मेरे पैर को मिट्टी भी नहीं लगने दी। अब मैं उसके जाते ही सड़क पर आ गई हूं।

---
सोशल मीडिया पर सक्रिय था बीरू, कई मुकदमे दर्ज थे
मृतक बीरू सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय था। अपनी इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर उसने पुलिसकर्मियों के साथ और अदालत परिसर की वीडियो भी डाली हुई है। बायो में मुकदमेवार लिखा है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, बीरू पर कई मुकदमे चल रहे थे। करीब डेढ़ साल से वह सामाजिक तौर पर रह रहा था। बीरू करनाल नगर निगम में सफाई कर्मचारी का भी काम कर चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed