{"_id":"69a1d8a9520e28eba10379c1","slug":"video-holi-celebrated-at-shri-krishna-janmabhoomi-2026-02-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: श्रीकृष्ण जन्मभूमि में जमकर उड़ा गुलाल, भक्तों ने ठाकुरजी संग खेली होली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: श्रीकृष्ण जन्मभूमि में जमकर उड़ा गुलाल, भक्तों ने ठाकुरजी संग खेली होली
मथुरा में रंगभरनी एकादशी पर श्रीकृष्ण जन्मस्थान परिसर में जमकर गुलाल उड़ा। ठाकुरजी के साथ होली खेलने के लिए आए भक्तों ने इसका खूब आनंद उठाया। लोक कलाकारों की शानदार प्रस्तुति ने समां बांध दिया। महोत्सव में लोकगीत, भजन और रसिया आदि गाए गए। श्रद्धालु होली के रंग में रंगे नजर आए। शुक्रवार को लीलामंच पर फाग महोत्सव का शुभारंभ संत कार्णि गुरुशरणानंद महाराज ने युगल सरकार के स्वरूप की आरती करके किया। गुरुशरणानंद महाराज का स्वागत संस्थान के सचिव कपिल शर्मा और सदस्य गोपेश्वरनाथ चतुर्वेदी ने किया। इसके बाद केशव वाटिका मे प्रिया प्रियतम की प्रिय होली लीला में पुष्प होली, लठामार होली आकर्षण रही। कई मन पुष्प पंखुड़ियों से प्रिया-प्रियतम के स्वरूप गोपी-ग्वाल संग होली खेलते नजर आए। फूलों की होली के बीच टेसू के रंगों एवं गुलाल की वर्षा से आसमान सतरंगी हो गया। विभिन्न स्थानों से लठामार होली खेलने आए हुरियारे-हुरियारिनों की होली साक्षात प्रिया-प्रियतम की होली लीला को साकार कर उठी। महोत्सव में शालिनी शर्मा, पूनम, जगदीश ब्रजवासी, उदय ब्रजवासी, राजू उपाध्याय व राजेश प्रसाद शर्मा ने होली की प्रस्तुति दी। संस्थान के सचिव कपिल शर्मा ने बताया कि पहली बार श्रीकृष्ण जन्मस्थान की होली में काशी विश्वनाथ धाम से आए गुलाल को ठाकुर जी को अर्पित किया। इसके बाद गुलाल श्रद्धालुओं पर उड़ाया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।