{"_id":"69a1c9d4d23fc062a905b635","slug":"video-officers-xi-won-friendly-match-by-72-runs-2026-02-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"अधिकारी एकादश ने 72 रनों से जीता मैत्री मैच, VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिकारी एकादश ने 72 रनों से जीता मैत्री मैच, VIDEO
तियरा स्थित विशिष्ट स्पोर्ट्स स्टेडियम में शुक्रवार को टैक्स बार के अधिवक्ताओं और जीएसटी अधिकारियों के बीच मैत्रीपूर्ण मैच खेला गया। बेहतरीन खेल दिखाते हुए अधिकारी-एकादश ने 72 रनों के बड़े अंतर से जीत दर्ज की। असिस्टेंट कमिश्नर (सचल दल) अरविंद 92 रनों की पारी खेलकर मैन ऑफ द मैच चुने गए।
वाणिज्य कर विभाग के स्थापना दिवस पर आयोजित मैत्री मैच में मुख्य अतिथि सदर विधायक भूपेश चौबे व विशिष्ट अतिथि अपर आयुक्त ग्रेड-2 सूर्यभान ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। टॉस कराकर मैच की शुरुआत कराई। अधिकारी एकादश टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी। निर्धारित 20 ओवर में टीम ने चार विकेट खोकर 205 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा किया। असिस्टेटें कमिश्नर अरविंद यादव ने 92 और अजय यादव ने 60 रनों का योगदान दिया। जवाब में खेलने उतरी दी टैक्स बार एसाेसिएशन व टैक्स एडवोकेट्स एसाेसिएशन की संयुक्त टीम 133 रनों पर ही ढेर हो गई। बेस्ट फिल्डर का पुरस्कार विजय श्रीवास्तव, बेस्ट बल्लेबाज अजय यादव, ओवरऑल प्रदर्शन के लिए सुधीर गौतम को पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर नगर पंचायत चुर्क की अध्यक्ष मीरा यादव, ओमप्रकाश यादव, अंशु खत्री, इंद्रदेव सिंह, सोनभद्र बार के अध्यक्ष अशोक प्रसाद श्रीवास्तव, पूर्व अध्यक्ष विनोद चौबे, टैक्स बार के सुरेंद्र पांडेय, नरेंद्र पाठक, जितेंद्र श्रीवास्तव, वाईएन सिंह, अंंबुज मिश्रा, धर्मेंद्र ओझा, शिवाराम सिंह, अशोक श्रीवास्तव, पवन शर्मा, श्रीप्रकाश यादव आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।