{"_id":"69a1ca0856901421240c5bfc","slug":"class-10-girl-consumes-poison-in-damoh-after-alleged-harassment-condition-critical-accused-unchecked-despite-complaint-damoh-news-c-1-1-noi1513-4000438-2026-02-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"Damoh News: दमोह में छेड़छाड़ से परेशान 10वीं की छात्रा ने गटका जहर, शिकायत के बाद भी बाज नहीं आया आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Damoh News: दमोह में छेड़छाड़ से परेशान 10वीं की छात्रा ने गटका जहर, शिकायत के बाद भी बाज नहीं आया आरोपी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दमोह ब्यूरो Updated Fri, 27 Feb 2026 10:38 PM IST
Link Copied
दमोह जिले के गैसाबाद थाना क्षेत्र में छेड़छाड़ से परेशान एक नाबालिग छात्रा द्वारा कीटनाशक दवा का सेवन करने का मामला सामने आया है। शुक्रवार शाम घर में जहर खाने के बाद परिजन उसे तत्काल हटा सिविल अस्पताल ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। शुक्रवार शाम छात्रा को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां मौजूद डॉक्टर ने परीक्षकों के बाद हालत चिंताजनक बताई है।
परिजनों के अनुसार, कक्षा 10वीं में पढ़ने वाली छात्रा को उसी स्कूल का एक छात्र कई दिनों से परेशान कर रहा था। इसकी शिकायत शिक्षकों से भी की गई थी और छात्र को फटकार लगाई गई थी, लेकिन वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। आरोप है कि शुक्रवार को परीक्षा देकर लौटते समय उसने फिर छेड़छाड़ की और बदनाम करने की धमकी दी। इससे आहत होकर छात्रा ने घर पहुंचकर आत्मघाती कदम उठा लिया।
परिजन सीधे अस्पताल पहुंचे। आलोक जैन ने बताया कि छात्रा के बयान लिए गए हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने भी पीड़ित के बयान दर्ज करते हुए मामले को संज्ञान में लेकर घटना की जांच शुरू कर दी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।