{"_id":"69a285308b12a826d90ee34a","slug":"video-amritsar-railway-station-on-high-alert-after-bomb-threat-2026-02-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"बम धमकी के बाद अमृतसर रेलवे स्टेशन पर हाई अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमृतसर में ई-मेल के जरिए रेलवे स्टेशन और शताब्दी एक्सप्रेस को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद पुलिस-प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया। सूचना मिलते ही अमृतसर रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई और व्यापक चेकिंग अभियान शुरू कर दिया गया। स्टेशन परिसर, प्लेटफॉर्म, प्रवेश-निकास द्वारों और ट्रेनों में सघन तलाशी ली जा रही है।
जीआरपी के डीएसपी अमरिंदर सिंह ने बताया कि उच्च अधिकारियों के निर्देश पर हर सूचना को गंभीरता से लिया जा रहा है। त्योहारों के मौसम और यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरती जाएगी। जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त टीमें तैनात हैं, जबकि डॉग स्क्वायड और तकनीकी टीमें भी जांच में जुटी हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।