{"_id":"69a2878d1f1cd084060b73d5","slug":"video-contract-sanitation-workers-in-bahadurgarh-go-on-strike-after-not-receiving-their-salaries-for-two-months-2026-02-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"बहादुरगढ़ में दो महीने की सैलरी न मिलने पर ठेके के सफाई कर्मचारी हड़ताल पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहादुरगढ़ में दो महीने की सैलरी न मिलने पर ठेके के सफाई कर्मचारी हड़ताल पर
शहर में ठेके पर लगे सफाई कर्मचारियों ने दो महीने से वेतन न मिलने के विरोध में हड़ताल शुरू कर दी है। कर्मचारियों की हड़ताल लगातार दूसरे दिन भी जारी रही, जिससे कई इलाकों में सफाई व्यवस्था प्रभावित होती नजर आई।
हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों को संबोधित करते हुए नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के राज्य संगठनकर्ता राजपाल ने कहा कि समय पर वेतन देना कर्मचारियों का अधिकार है और जब तक बकाया सैलरी नहीं मिलती, आंदोलन जारी रहेगा।
उन्होंने नगर पालिका प्रशासन से तुरंत समस्या का समाधान कर कर्मचारियों को राहत देने की मांग की। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द भुगतान नहीं हुआ तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।
उधर, शहरवासियों ने भी प्रशासन से जल्द समाधान की अपील की है, ताकि सफाई व्यवस्था सुचारु रूप से बहाल हो सके।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।