{"_id":"69a2dae982208b4a7f057f0d","slug":"video-saint-vijay-kaushal-described-the-childhood-pastimes-in-the-ramkatha-in-shahjahanpur-2026-02-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur: संत विजय कौशल ने रामकथा में बाल लीलाओं का किया वर्णन, भाव विभोर हुए भक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur: संत विजय कौशल ने रामकथा में बाल लीलाओं का किया वर्णन, भाव विभोर हुए भक्त
Mukesh Kumar
Updated Sat, 28 Feb 2026 05:39 PM IST
Link Copied
शाहजहांपुर के मुमुक्षु आश्रम में श्री रामकथा के पांचवें दिवस कथाव्यास विजय कौशल ने राम जन्म की कथा को आगे बढ़ाते हुए भगवान की बाल लीलाओं का मनोहारी वर्णन किया। कथा व्यास ने कहा कि जब कैलाश पर बैठे भगवान शिव माता पार्वती से प्रभु की लीला का वर्णन करते हैं, तब पार्वती जी ने शिवजी से प्रभु की लीला के दर्शन की अभिलाषा व्यक्त की। शिवजी मां पार्वती के साथ बृजधाम आए और वहां अपना वेश बदलकर भगवान कृष्ण की रासलीला में शामिल हुए। जैसे ही कृष्ण ने बंसी बजाई, शिवजी भाव विभोर हो नाचने लगे और उनका भेद खुलते ही भगवान कृष्ण मन ही मन मुस्कुराने लगे। शिव व पार्वती ने भगवान कृष्ण की बाल लीलाओं और रासलीलाओं के साथ उनके मनोहरी रूप के दर्शन किए और कैलाश पर्वत की ओर पधारे। भजनों पर श्रद्धालु थिरकने लगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।