{"_id":"69a2805322d8ffe10a0b7169","slug":"video-awareness-program-organized-in-thana-kalan-school-2026-02-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"थाना कलां स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपमंडल बंगाणा क्षेत्र के राजकीय मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय थानाकलां में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर के विज्ञान के सिद्धांतों पर आधारित मॉडल बना कर विजेता रहे सभी प्रतिभागियों को पारितोषिक देकर स्कूल प्रशासन की ओर से सम्मानित किया गया। राष्ट्रीय आविष्कार अभियान भारत सरकार शुरू की गई एक पहल है, जिसका उद्देश्य 6-18 आयु वर्ग के बच्चों में विज्ञान, गणित और प्रौद्योगिकी के प्रति जिज्ञासा और रचनात्मकता को बढ़ाना है। संजीव पराशर प्रधानाचार्य ने अपने संबोधन में कहा कि राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के प्रमुख उद्देश्य विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच विकसित करना, विषय के प्रति रुचि जगाना और रटने की बजाय करके सीखने को बढ़ावा देना है विद्यालय में इस दिशा में सतत प्रयासरत है। इस कार्यक्रम को सफल बनाने विज्ञान संकाय के प्रवक्ताओं प्रवेश राणा, अरविंद शर्मा, संदेश कुमारी, कमल चौहान ने सक्रिय योगदान दिया। इस दौरान विद्यालय के प्रवक्ता बलबिंद्र कुमार,अनिल कुमार, हंसराज सुमन, राधिका, संयोगिता,नंद लाल, सतीश डोगरा,अरविंद कुमार, कमल चौहान, रेखा, विनोद कुमार, अमित सोंखला, सुरिंदर कुमार, पंकज ठाकुर, रजनीश सोहल व सुमन लता लिपिक व लवेश कुमार मौजूद रहे। प्रवक्ता प्रवेश राणा ने मंच संचालक की भूमिका अदा की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।