Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Fatehabad News
›
Cash and CCTV cameras were also broken after the shutters of two shops on Hisar Road in Fatehabad were broken
{"_id":"69a2830e14f5dd54000f3a50","slug":"video-cash-and-cctv-cameras-were-also-broken-after-the-shutters-of-two-shops-on-hisar-road-in-fatehabad-were-broken-2026-02-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद में हिसार रोड पर दो दुकानों के शटर तोड़कर नकदी चोरी, सीसीटीवी कैमरे भी तोड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहाबाद में हिसार रोड पर दो दुकानों के शटर तोड़कर नकदी चोरी, सीसीटीवी कैमरे भी तोड़े
शहर के हिसार रोड स्थित दो दुकानों के शटर तोड़कर चोर नकदी चुराकर ले गए। वारदात को शुक्रवार देर रात को अंजाम दिया गया है। सुबह जब दुकानदार अपनी दुकानों पर पहुंचे तो शटर टूटे मिले और अंदर सामान बिखरा पड़ा था। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। एक ही जगह पर दो दुकानों पर चोरी की वारदात के बाद पुलिस गश्त पर भी सवाल उठने लगे है।
पहली वारदात हिसार रोड पर स्थित पंजाब स्टील स्टोर में हुई। दुकान मालिक जतिन और आशु ने बताया कि वे रोजाना की तरह रात को दुकान बंद कर घर चले गए थे। सुबह आकर देखा तो दुकान का शटर टूटा हुआ था। अंदर जाकर देखा तो गल्ले से करीब 1100 रुपये की नकदी गायब थी। उन्होंने बताया कि चोरों ने दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों को भी तोड़ दिया, ताकि उनकी पहचान न हो सके। दुकान में अन्य सामान को भी खंगाला गया, लेकिन चोर केवल नकदी ही ले गए। दूसरी घटना नजदीक ही स्थित बजरंग मशीनरी स्टोर में हुई।
दुकान मालिक प्रमोद बंसल ने बताया कि रात के समय अज्ञात चोरों ने उनकी दुकान का शटर तोड़ दिया। सुबह दुकान खोलने पहुंचे तो शटर क्षतिग्रस्त मिला और गल्ले से करीब साढ़े 11 हजार रुपये की नकदी गायब थी। दुकान के अंदर सामान इधर-उधर बिखरा पड़ा था। उन्होंने आशंका जताई कि दोनों वारदातों को एक ही गिरोह ने अंजाम दिया हो सकता है। घटनाओं से व्यापारियों में रोष व्याप्त है। स्थानीय दुकानदारों का कहना है कि क्षेत्र में रात के समय गश्त बढ़ाई जानी चाहिए, ताकि इस प्रकार की घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।