{"_id":"69a279edee3f7b794309f455","slug":"video-women-who-came-to-get-the-liquor-shop-removed-surrounded-the-mp-2026-02-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"शराब की दुकान को हटवाने के लिए आई महिलाओं ने सांसद का किया घेराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब की दुकान को हटवाने के लिए आई महिलाओं ने सांसद का किया घेराव
ग्राम सतगता की महिलाओं ने शराब की दुकान हटाने को लेकर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया, उन्होंने सांसद का काफिला रोका। प्रशासन, पुलिस व सांसद के आश्वासन के बाद वह गाड़ी के सामने से हटीं। जिले में गांव में शराब को लेकर महिलाएं प्रदर्शन कर रही हैं, आए दिन जिलाधिकारी कार्यालय पर महिलाएं प्रदर्शन कर रही हैं। शुक्रवार को ग्राम सतगता की महिलाएं देशी शराब की दुकान हटाने के लिए आई। उन्होंने कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया, इसके बाद जब उनकी सुनवाई न हुई तो दिशा की बैठक में शामिल होने बाद जब सांसद निकलने लगे, तो उन्होंने सांसद की गाड़ी के सामने प्रदर्शन किया। इसके बाद सांसद ने एक अप्रैल तक दुकान हटवाने का आश्वासन दिया। इसके महिलाएं उनके वाहन के सामने से हटीं। सांसद को दिए प्रार्थनापत्र पर राजकुमारी, ममता, रोशनी, रूपवती, भारती आदि के हस्ताक्षर बताए गए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।