{"_id":"69a2e0bd230ae736c807ab1d","slug":"video-delhi-police-arrested-three-women-2026-02-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: पुलिस ने तीन महिलाओं को किया गिरफ्तार, ट्रांसजेंडर का रूप धारण कर गलत कामों में थीं लिप्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: पुलिस ने तीन महिलाओं को किया गिरफ्तार, ट्रांसजेंडर का रूप धारण कर गलत कामों में थीं लिप्त
उत्तर पश्चिम जिला पुलिस ने स्टिंग ऑपरेशन कर बांग्लादेशी नागरिकों की पहचान की और तीन महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया। तीनों ट्रांसजेंडर का रूप धारण कर गलत कामों में लिप्त थी। पुलिस ने इनके पास से तीन मोबाइल फोन और फोन में मौजूद दस बांग्लादेशी पहचान पत्र बरामद किए हैं। पुलिस इन महिलाओं को निर्वासित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
उत्तर पश्चिम जिला के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त भीष्म सिंह ने बताया कि जिला की विदेशी सेल पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म व्हाट्सएप, फेसबुक और इंस्टाग्राम पर सर्विलांस रख रही थी। सर्विलांस के दौरान पुलिस ने कुछ संदिग्ध महिलाओं को आदर्श नगर मेट्रो स्टेशन के पास देखा गया, जो लोगों से पैसे मांग रही थी और लोगों को गलत काम करने के लिए उकसा रही थी। निरीक्षक विपिन कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम के कुछ अधिकारियों ने 25 फरवरी को एक स्टिंग ऑपरेशन किया। नकली ग्राहक बनकर पुलिस कर्मियों ने उन्हें लालच देकर गैर-कानूनी कामों के लिए पैसे का ऑफर किया। उनके राजी होने पर पुलिस ने उन्हें हिरासत ले लिया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि शुरुआती पूछताछ में उन्होंने भारतीय नागरिक होने का दावा किया। लेकिन उनकी संदिग्ध व्यवहार से पुलिस को शक हुआ। पुलिस ने विस्तार से उनके दस्तावेजों की जांच की। जिसमें पता चला कि तीनों महिलाएं बांग्लादेश की रहने वाली हैं। इनकी पहचान ढाका बांग्लादेश निवासी रोजिना, लैला खानम और मारूफा खातून के रूप में हुई। इनके पास से पुलिस ने तीन मोबाइल फोन मिले, जिसमें प्रतिबंधित आईएमओ एप्लीकेशन था। जिसके जरिए वह बांग्लादेश में रहने वाले अपने परिवार वालों से बात कर रही थी। इसके साथ ही इनके फोन में 10 बांग्लादेशी राष्ट्रीय पहचान दस्तावेज किए गए।
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह करीब छह से सात माह पहले पश्चिम बंगाल के बॉर्डर से अवैध रूप से भारत में घुसी और फिर एक व्यक्ति की मदद से दिल्ली के आदर्श नगर में रहने लगी। यहां वह ट्रांसजेंडर का भेष धारण कर लोगों से पैसे की मांग करने लगी और उन्हें गलत काम के लिए उकसाने लगी। पुलिस ने तीनों को विदेशी क्षेत्रीय पंजीकरण कार्यालय में पेश किया। जहां से उन्हें निर्वासित करने के निर्देश दिए गए। पुलिस ने तीनों को निर्वासित करने के लिए हिरासत केंद्र में भेज दिया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।